ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 17-18 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित हो रहा है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन को...
देश-विदेश

प्रथम जीकेसी राष्ट्रीय अधिवेशन 17-18 दिसम्बर को उदयपुर में होगा

पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 17-18 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित हो रहा है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर देश भर जीकेसी द्वारा तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में जीकेसी बिहार प्रदेश इकाई ने भी पटना में एक बैठक आयोजित की।

जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन की अगुवाई में यह बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई थी। बैठक में बिहार से अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए रागिनी रंजन ने इस अधिवेशन की सफलता की कामना की और बिहार से ज्यादा से ज्यादा जीकेसियन को शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक सहित सुशील श्रीवास्तव एवं धनंजय प्रसाद को जिला बार समन्वय कर बिहार से ज्यादा से ज्यादा लोगों के अधिवेशन में शामिल होने की व्यवस्था करनी है।

 बैठक में बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने बताया कि जीकेसी कोर कमिटी की निर्णय और प्रबंध न्यासी की सहमति से “बिहार प्रदेश” के लिए अंशदान, सदस्यता आदि की राशि जमा करने हेतु बैंक में एक खाता खोला जा रहा है। इसे भी पढ़ें – ढाका में नया किस ओवरसीज कैंपस का हुआ उद्घाटन

बैठक में पुनः सदस्यता अभियान शुरू किए जाने पर भी चर्चा हुई। यह भी तय हुआ कि जगह जगह  सदस्यों द्वारा चौपाल लगाकर भी सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 बैठक में राष्ट्रीय जितेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, शिवानी गौड़, संजय कुमार सिन्हा, बलराम श्रीवास्तव, धनंजय प्रसाद, कैप्टन रोनश रौशन, वन्दना सिन्हा, नूतन एवं प्रसून श्रीवास्तव कई लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.