जीकेसी बिहार : हरियाणा प्रदेश की अध्यक्ष रजनी श्रीवास्तव की पुत्री और ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस की सक्रीय सदस्य रिद्धिमा श्रीवास्तव के आकस्...
देश-विदेश

जीकेसी बिहार : रिद्धिमा श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा

जीकेसी बिहार : पटना,संवाददाता। हरियाणा प्रदेश की अध्यक्ष रजनी श्रीवास्तव की पुत्री और ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस की सक्रीय सदस्य रिद्धिमा श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर ग्लोबल स्तर पर  जीकेसीयन शोकाकुल हैं। उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को सहन शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने हेतु वृहस्पतिवार को बिहार प्रदेश इकाई ने नागेश्वर कॉलोनी के रॉयल गार्डेन स्थित जीकेसी के केन्द्रीय कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने किया। रिद्धिमा श्रीवास्तव (माना) की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को सहन शक्ति देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

शोक सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने बताया कि रिद्धिमा श्रीवास्तव (माना) जीकेसी की एक अच्छी कार्यकर्ता थी और सभी कार्यक्रमों में सक्रीय रुप से अपनी भागीदारी दर्ज कराती थी। रिद्दिमा के सक्रियता का कायल पूरा जीकेसी परिवार है।

Read also- महंगाई के मोर्चे पर लगातार काम कर रही मोदी सरकार : अरविन्द सिंह

मौके पर प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस भीषण विपदा की घड़ी में अश्रुपूरित श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुःख के समय समस्त परिवार को कष्ट सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करे एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।

इसे भी पढ़ें- नीतीश की पहल : केन्द्र सरकार के खिलाफ एकजुट हो रही राजनीतिक पार्टियां

 इस शोक सभा में GKC के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सिन्हा संजू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी डा. नम्रता आनंद, कला संस्कृति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मीडिया सेल जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) अनिल कुमार दास, संगठन सचिव बलिराम श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, आईटी मैनेजर आशुतोष ब्रजेश,  लीगल सेल अध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन प्रियदर्शी, बिहार महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नंदा कुमारी, जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, सहित दिवाकर कुमार, दिलीप कुमार सिन्हा, अनुराग समरूप, रेहान श्रीवास्तव, रविन्द्र किशोर, रचना कुमारी, नवनीत विजय एवं प्रसून श्रीवास्तव शामिल थे।