देश-विदेश

राजधानी पटना में 21 नवंबर को शंखनाद यात्रा, कायस्थ समाज करेगा शिरकत

GKC Kayastha Samaj: राजधानी पटना में 21 नवंबर को शंखनाद यात्रा, पूजा समिति आमंत्रित

GKC Kayastha Samaj: 19 दिसंबर को नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विश्व कायस्थ महासम्मेलन

पटना, 18 नवंबर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के पदाधिकारियों ने कायस्थ चौपाल का आयोजन किया जिसमें आगामी 21 नवंबर को राजधानी पटना में होने वाली शंखनाद यात्रा और राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालटकटोरा स्टेडियम में 19 दिसंबर को होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्‍मीदों का कारवां’ कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये पूजा समिति को आंमंत्रित किया गया है।

जीकेसी मीडिया और कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि विश्व कायस्थ महासम्मेलन और शंखनाद यात्रा में शिरकत करने के लिये बिहार के सभी 38 जिलों के जीकेसी प्रतिनिधि और पूजा समिति के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में हनुमाननगर स्थित श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, हनुमानगर के अध्यक्ष शिशिर चंद्र सिन्हा और हनुमान नगर चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष मनहर कृष्ण अतुल की अध्यक्षता में कायस्थ चौपाल का आयोजन किया गया। सभी पूजा समितियों ने शंखनाद यात्रा और विश्व कायस्थ महासम्मेलन को सफल बनाने में हर संभव सहायता देने का वादा किया।

Read Also: पत्रकार हत्या के विरोध में पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च

इस अवसर पर जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, जीकेसी बिहार के सह प्रभारी अनुराग समरूप, कला संस्कृति प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश रंजन, पटना के जिला उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद, बी.के विद्यार्थी, राजीव मोहन, अंजनी कुमार सिन्हा, अनूप सिन्हा, संजीव श्रीवास्तव, धीरज सहाय, अजीत कुमार, वरूण कर्ण, अनूप कुमार, शैलेश वर्मा, रवि कुमार वर्मा, पंकज कुमार, अनिल कुमार, मुरारी सहाय,अजय कुमार, अशोकर कुमार, प्रतुल कुमार, अमितेश कुमार, रजनीश उर्फ बाबुल, वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिन्हा, नीरज कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.