जीकेसी महाराष्ट्र की बैठक में कायस्थों के लिए समाज को आगे आने का आह्वान। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की महाराष्ट्र प्रदेश ईकाई की बैठक मुम्बई ...
देश-विदेश

 जीकेसी महाराष्ट्र ने की बैठक, कायस्थों के लिए समाज को आगे आने का आह्वान

मुम्बई, संवाददाता। जीकेसी महाराष्ट्र की बैठक में कायस्थों के लिए समाज को आगे आने का आह्वान। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की महाराष्ट्र प्रदेश ईकाई की बैठक मुम्बई के मीरा रोड में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने किया और संचालन ग्लोबल उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष शिशिर सिन्हा तथा महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव रवि प्रकाश ने किया।

 बैठक में रागिनी रंजन ने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के उद्देश्यों का जिक्र करते हुए सभी से सक्रिय होने का आह्वान किया और कहा कि ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस कायस्थों के कल्याण हेतु कृतसंकल्पित है। साथ ही कायस्थ समाज का आह्वान किया किया कि सभी आगे आएं और कायस्थों के विकास में सहभागी बनें।

 इस बैठक में मीरा भयंदर के नगरसेवक विजय राय तथा नगरसेविका नीला सॉस ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि कायस्थ समाज बुद्धिजीवी समाज है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। शिशिर सिन्हा ने हर सप्ताह बैठक करने का आह्वान किया और महाराष्ट्र के सभी कायस्थों को इसमें शामिल होने का आग्रह किया।

Read also- सामयिक परिवेश पंजाब अध्याय ई-पत्रिका का विमोचन सह काव्य संध्या का आयोजन

 इस बैठक में चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने कायस्थों के रोजगार मंच,शादी मंच तथा वैश्विक कायस्थ व्यापारी संघ को विस्तार से उल्लेख करते हुए सभी को सहयोग करने का निवेदन किया।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

इस बैठक में गायिका श्रीमती शालिनी सिन्हा तथा नवीन श्रीवास्तव ने अपने गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कियाइनलोगो के अतिरिक्त निलेश सिन्हा, विकास, पवन सक्सेना, मोहित माथुर, अशोक निगम, सुजीत कुमार वर्मा, रूचिता सिन्हा, तन्वी माथुर, मोनिका सिन्हा, दयानंद सिन्हा, वेद प्रकाश सहित अनेक सदस्य शामिल हुए

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.