ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला संस्कृति प्रकोष्ठ ने स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर ऑनलाइन घर-घर तिरंगा, हर घर...
देश-विदेश

जीकेसी ने प्रस्तुत किया घर घर तिरंगा , हर घर तिरंगा कार्यक्रम

नयी दिल्ली,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला संस्कृति प्रकोष्ठ ने स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर ऑनलाइन घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा का आयोजन किया।

 स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर जीकेसी ने घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा का आयोजन किया। इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में कायस्थ समाज ने आगे बढ़कर देश को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ राजेंद्र प्रसाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, चितरंजन दास, लाल बहादुर शास्त्री,रासबिहारी बोस, सूर्यसेन ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। खुदीराम बोस, बटुकेश्वर दत्त, जगतपति कुमार, कनकलता बरुआ समेत अनेक कायस्थ क्रांतिकारियों ने अल्पायु में ही स्वाधीनता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। संविधान निर्माण से लेकर आधुनिक भारत के नवनिर्माण में हमारे महापुरुषों का योगदान अविस्मरणीय है।

   जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के स्वाभिमान का प्रतीक है। 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी हुकूमत से हिंदुस्तान को आजादी मिली थी, लेकिन इसके लिए कई स्वतंत्रता सैनानियों को अपनी जान की कुर्बान देनी पड़ी थी। हमारे देश की सेना के कई जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. ऐसे तमाम शहीदों का बलिदान हमारा देश कभी भुला नहीं सकता है।

Read also- हर घर तिरंगा अभियान : लंदन में भी अपने अंदाज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

  कार्यक्रम का संचालन पवन सक्सेना, रश्मि सिन्हा और शिवानी गौड़ ने किया। इस अवसर पर डा. सरिता श्रीवास्तव, श्रीमती गीता कुमारी,मनीष श्रीवास्तव और कुलदीप श्रीवास्तव ने काव्य पाठ किया ,जबकि श्रीमती शालिनी बैरागी, मृणालिनी अखौरी,सुभाषिणी स्वरूप और प्रीति लाल ने देशभक्ति पर आधारित गीत गाया।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल महासचिव अनुराग सक्सेना, ग्लोबल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित जीकेसी के कई अधिकारी-पदाधिकारी भी अपने विचार व्यक्त किये।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.