देश-विदेश में 1 फरवरी को जीकेसी धूमधाम से मनाएगा स्थापना दिवस
पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस(जीकेसी) ने आज एक बैठक में प्रस्ताव पारित कर बिहार सरकार में एकमात्र कायस्थ मंत्री नितीन नवीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया है। साथ ही अपने प्रस्ताव में जीकेसी ने भारतीय जनता पार्टी सहित प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जयप्रकाश नड्डा को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। जीकेसी ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितीन नवीन भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
इसे भी पढ़ें Caregivers24 मतलब आपके घर पर ही कम खर्चे में आईसीयू की सुविधा
इस महत्वपूर्ण बैठक के दूसरे प्रस्ताव में 1 फरवरी 2026 को देश- विदेश में एक साथ धूमधाम से जीकेसी का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय भी लिया गया। खासकर पटना में बृहत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कायस्थों से जुड़े कुछ विशेष लोगों और समितियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ गुब्बारा के सहारे जीकेसी फ्लैग आकाश में लहराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता ग्लोबल उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक कर रहे थे।
बैठक में जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन, मैनेजिंग ट्रस्टी रागिनी रंजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश महान, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश रंजन, राष्ट्रीय संयोजक धनंजय प्रसाद, अनिल कुमार दास, संगठन सचिव बलराम श्रीवास्तव सहित, अजित प्रकाश, निरज श्रीवास्तव,सरिता वर्मा, रवींद्र किशोर, अमित वर्मा, बिहार की सुप्रसिद्ध आरजे और टीवी और स्टेज एंकर श्वेता सुरभी,अमर कुमार सिन्हा, सौरभ भारती, संदीप कुमार सिन्हा, डा. निशा पराशर, प्रेम पंकज वर्मा, प्रसुन्न श्रीवास्तव सहित जीकेसी के कई सदस्य उपस्थित थे।





Hi my loved one! I want to say that this post is awesome, nice written and include almost all vital infos. I would like to see extra posts like this .
Real informative and good structure of subject material, now that’s user genial (:.
51imfm