ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, जीकेसी का केंद्रीय कार्यालय आज से काम करना शुरु कर दिया है। इसके पहले ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के केन्द्रीय कार्य....
देश-विदेश

पटना में शुरू हुआ जीकेसी का केंद्रीय कार्यालय

 पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, जीकेसी का केंद्रीय कार्यालय आज से काम करना शुरु कर दिया है। इसके पहले ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के केन्द्रीय कार्यालय का पटना में विधिवत उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर जीकेसी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से जिला पदाधिकारी उपस्थित हुए थे। यह कार्यालय पटना के नागेश्वर कॉलोनी में स्थित है। उद्घाटन के बाद कार्यालय में भगवान चित्रगुप्त भगवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना की गई।

   इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सभी लोगों को जीकेसी केन्द्रीय कार्यालय के शुरु होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जीकेसी पूरी दुनिया में कायस्थों का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरा है और देश के लगभग सभी राज्यों समेत 20 से अधिक देशों में इसका गठन हो चुका है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कायस्थों का यह संगठन तेजी से न केवल सक्रिय हुआ है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उपेक्षित रहे चित्रांश जीकेसी के बैनर तले अपने भविष्य के हितों को भी तलाश रहे हैं। उन्होंने जीकेसी के सात मूलभूत सिद्धांत सेवा, सहयोग, संप्रेषण, सरलता, समन्वय, सकारात्मकता और संवेदशनीलता को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया।

Read also –पर्यावरण संरक्षण जरूरत नहीं, हमारी विवशता बन गई है:पर्यावरण लेडी

  जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा, जीकेसी की स्थापना का महत्वपूर्ण उद्देश्य सम्पूर्ण कायस्थ समाज को संगठित, उन्नत एवं सशक्त करना है। कायस्थ समाज के लोगों को एक दूसरे से समन्वय स्थापित करने की जरूरत है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। जीकेसी की ओर से समय-समय पर विविध आयोजनों के जरिए समाज के भीतर छुपी हुई प्रतिभा को उचित मंच और अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए संगठन की ओर से व्यापक रूपरेखा भी बनाई गई है।  जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने कायस्थ समाज के लोगों की एकजुटता के साथ मजबूती के साथ काम करने पर जोर दिया।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 इस अवसर पर मुकेश महान, राजेश कुमार डब्लू, संजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, अनुराग समरूप, नीलेश रंजन, बलराम जी, रवि सिन्हा, शैलेश कुमार, राजेश सिन्हा संजू, दिवाकर कुमार वर्मा, रंजना कुमारी, निशा पराशर, अराधना कुमारी, धनंजय प्रसाद, पीयूष श्रीवास्तव, नंदा कुमारी, आलोक कुमार, जयंत मल्लिक, दिलीप कुमार सिन्हा, आलोक कुमार वर्मा, चंदू प्रिंस, अश्विनी कुमार, समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.