26 अक्टूबर को जीकेसी की शंखनाद यात्रा बिहार की धरती लांघ पश्चिम बंगाल पहुंच गई। आज पश्चिम बंगाल ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की ओर से कोलकाता क...
देश-विदेश

बिहार से बंगाल पहुंची जीकेसी की शंखनाद यात्रा,किया कायस्थ एकता का आह्वान

कोलकाता,संवाददाता। 26 अक्टूबर को जीकेसी की शंखनाद यात्रा बिहार की धरती लांघ पश्चिम बंगाल पहुंच गई।  आज पश्चिम बंगाल ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की ओर से कोलकाता के बीबी गांगुली स्थित भारत सभा हॉल में शंखनाद यात्रा से जुड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   

 इस कार्यक्रम में संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। जीकेसी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अशोक दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष और चित्रांश चैम्बर ओफ कौमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए चन्द्र भानु सिन्हा ने सभा का संचालन किया। सीए सीबी सिन्हा ने अपने संचालन भाषण के दौरान समाज के प्रति संगठन की मुख्य भूमिका को बताते हुए कहा कि ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस समाज के हर प्रकार के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा। मसलन व्यवसायी वर्ग,  नौकरी पेशा लोग, स्वास्थ्य-चिकित्सा, शिक्षा, कानून, कला एवं संस्कृति, महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, समाज में शादी विवाह संबंधित दहेज के विरुद्ध जागरूकता एवं राजनैतिक हिस्सेदारी समेत अन्य समस्याओं से निबटने समाज के लोगों को जीकेसी मदद करेगा।

 कार्यक्रम में संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष अशोक दास, प्रदेश उपाध्यक्ष एंड चित्रांश चैम्बर ओफ कौमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के उपाध्यक्ष सीए चन्द्र भानु सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कर्ण समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी ने अपनी बात रखी।

मौके पर अपने संबोधन में राजीव रंजन ने कहा कि 19 दिसम्बर 2021 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विश्व कायस्थ महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए आमंत्रण देने कोलकाता आए हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता एक ऐसी ऐतिहासिक जगह है, जहाँ से कई संघर्षों की शुरुआत हुई। लेकिन आज कायस्थ हासिए पर हैं, जिसको देखते हुए हमें जागने की जरूरत है। राजीव रंजन ने कहा कि संगठन का विस्तार दुनिया भर में हैं, और इसके विस्तार के लिए कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एकत्रित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के योगदान को याद करते हुए संगठित करना और अपने अस्तित्व को मजबूत कर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ना है। इसके अलावा कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष अशोक दास ने अपन अध्यक्षीए भाषण में कहा कि कायस्थ समाज के पुरोधाओं ने देश के सामाजिक, राजनैतिक उत्थान के साथ आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका अदा की है। लेकिन आज कायस्थ समाज हासिए पर चला गया है, जिसे संगठित करते हुए मजबूत करने की जरूरत है। जीकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कर्ण ने कहा कि आज कायस्थ समुदाय में एकजुटता की आवश्यकता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.