Janata Party
देश-विदेश

गुलशन कुमार बने जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

नई दिल्ली, संवाददाता। जनता पार्टी (Janata Party) को फिर से हाल में एक विस्तार दिया गया। इस विस्तार के क्रम में गुलशन कुमार को जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है। गुलशन कुमार सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता है। इसके साथ शुभांगी सूद को जनता महिला मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया है। शुभांगी सूद भी सर्वोच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता लंबे समय से कार्य कर रही हैं। साथ ही अमन शर्मा को जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के पद पर मनोनित किया गया है और इन्हें दिल्ली प्रदेश का चुनाव प्रभारी का अतिरिक्त उत्तरदायित्व सौंपा गया है ।

Read Also: All India Jewelers and Goldsmiths Federation ने अश्विनी चौबे को ज्ञापन सौंपा

इस आशय की जानकारी जनता पार्टी (Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश बंधु ने फोन पर दी। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उम्मीद जताई की पार्टी को इससे मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश बंधु ने कहा लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित जनता पार्टी एक बार फिर से अपना पुराना गौरव फिर से प्राप्त करेगा और आने वाले चुनावों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.