भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आह्वाहित ‘ हर घर तिरंगा अभियान ’ के तहत लंदन में भी रह रहे भारतीयों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल क....
देश-विदेश

हर घर तिरंगा अभियान : लंदन में भी अपने अंदाज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लंदन, संवाददाता। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आह्वाहित ‘ हर घर तिरंगा अभियान ’ के तहत लंदन में भी रह रहे भारतीयों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। लंदन के भरतवंशियों ने London के  एघम (Egham) इलाके में आजादी के 75 वें वर्ष पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया था।

 आयोजक समूह की सदस्या डा. सान्या शर्मा कहती हैं अपने देश के लिए आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने का आनंद ही कुछ और था। हम सब हर घर तिरंगा अभियान में लंदन में हिस्सा लेकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस अभियान में बच्चे- बूढ़े और महिलाएं और पुरुष सभी ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया।    

 उन्होंने कहा कि egham में रहने वाले सभी भारतीयों ने मिलकर इस कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ मनाया। सभी ने इस मौके पर राष्ट्रीय गान जन गण मन… भी गाकर अपने देशप्रेम को अभिव्यक्त किया।  इसके साथ ही भारतमाता की जय और वंदे- मातरम् के नारे भी लगाए गए।

Read also- भाजपा डरती है नीतीश कुमार से:राजीव रंजन

डा. सान्या शर्मा, नेहा, रिंकू, पारूल, वसुंधरा, मोनिका, प्रीति, श्रुति, सोनम डिम्पल पूर्वी, डॉली मिनू जैन, नेहा किरूला आदि की इस आयोजन में महती भूमिका थी। लंदन समय के अनुसार यह कार्यक्रम शाम के छह बजे स्थानीय manorcroft park में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए भारत का राष्ट्रीय झंडा ऑनलाइन आर्डर करके मंगवाया गया था जबकि कुछ झंडे का कलर प्रिंटआउट निकाला गया था। मौके पर भारतीय दुकान से जलेबी और समोसा मंगवा कर आपस में वितरित भी किया गया था। स्वतंत्रता दिवस पर जलेबी भरतीय स्वतंत्रता दिवस की याद ताजी हो गई। इस अवसर पर 6ठी क्लास की आन्या ने देशभक्ति गाना सारे जहां से अच्छा… पर clarinet instrument पर धुन भी बजाया।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 मौके पर सजावट का काम श्रुति ने किया था। जलेबी और समोसा का इंतजाम डॉली ने किया था। मोनिका और नीरू ने सभी के चेहरे पर तिरंगा की फेस पेंटिंग बनाई थी। कार्यक्रम में लंदन में रह रहे भारतीय बच्चों को भारतीय आजादी की लड़ाई और स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया गया

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.