प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए हवन और पूजा।पंजाब में देश के यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सु...
देश-विदेश

प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए महानगर महिला मोर्चा ने की हवन और पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए हवन और पूजा । पटना, संवाददाता। पंजाब में देश के यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक,पंजाब सरकार की नाकामी और बोखलाहट की दर्शाता है। ऊपर से कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिधु का बयान और पाकिस्तान के प्रति प्रेम, देशद्रोह की श्रेणी में उन्हें खड़ा करता है। ये बातें आज पटना महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष संगीता सिंह और कोषाध्यक्ष मोनिका सिन्हा ने कही। इन दोनों भाजपा नेत्रियों ने कहा कि पंजाब सरकार की यह हरकत असहनीय और अक्षम्य है। Read also –कब आना चाहिए बच्चियों में पहला मासिक धर्म या period बता रही हैं डा. सिमी

देश इस तरह की चूक को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी। आज कुम्हरार विधानसभा के अंतर्गत कॉग्रेस मैदान के बगल के दुर्गा मंदिर में महानगर महिला मोर्चा के द्वारा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए पूजा, अर्चना और हवन किया गया। पूजा, अर्चना और हवन का यह कार्यक्रम महानगर उपाध्यक्ष संगीता सिंह के नेतृत्व में किया गया था।

Get Corona update here

भाजपा की दोनों नेत्रियां पटना महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष संगीता सिंह और कोषाध्यक्ष मोनिका सिन्हा ने हवन के बाद वहां उपस्थित प्रेस को संबोधित करते हुए कही। हवन के इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा, महनगर पटना की मोनिका सिन्हा, मंजू सिंह, मीना देवी, सुनीता दुबे, रेणु कुमारी, निर्मला देवी, रेनू मंजू देवी, नैना देवी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.