लेखक हीरेन्द्र झा और निमिषा दीक्षित इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी की एक किताब 'सेज: सुनंदा पुष्कर की कहानी च...
Breaking News देश-विदेश

हीरेन्द्र-निमिषा की जोड़ी ने मिलकर लिखी “सेज: सुनंदा पुष्कर की कहानी ‘

लेखक जोड़ी हीरेन्द्र झा और निमिषा दीक्षित इन दिनों मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इन दिनों लेखक जोड़ी की एक किताब ‘सेज: सुनंदा पुष्कर की कहानी’ चर्चा में है। यह किताब अभी किंडल एडिशन यानी ई-बुक के रूप में अमेज़न पर पाठकों के लिये उपलब्ध है।

‘सेज: सुनंदा पुष्कर की कहानी’ नाम से ही स्पष्ट है कि यह किसकी कहानी है। सुनंदा के बारे में आप सभी जानते हैं कि साल 2014 में दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में उनकी रहस्यमयी मौत हो गयी थी। शशि थरूर की तीसरी पत्नी होने के अलावा भी सुनंदा की अपनी एक शख़्सियत थी, जिसे आप इस पुस्तक के जरिये बखूबी जान सकेंगे। किंडल एडिशन के बाद जल्द ही किताब का पेपरबैक एडिशन भी पाठकों तक इसी वैलेंटाइन डे पर पहुंच जाएगा। माय बुक्स सेलेक्ट ने अपने नायाब सीरीज़ के तहत इस पुस्तक का प्रकाशन किया है।

बता दें कि ‘सेज’ हीरेन्द्र झा की तीसरी किताब है। उनकी पहली किताब ‘मीडिया के दिग्गज’ और कविता संग्रह ‘एक ख़्वाब’ भी काफी चर्चित रही। जबकि निमिषा दीक्षित की यह डेब्यू बुक है। हीरेन्द्र और निमिषा कई साल से साथ मिलकर सरकारी-गैरसरकारी कई क्लाइंट्स के लिए शॉर्ट फ़िल्म, डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म, एड, जिंगल, कहानी और गीत लिख रहे हैं। दोनों मिलकर अब फ़िल्म, टीवी सीरियल और वेब सीरियल भी लिख रहे हैं।

Read also-बिहार की बेटी धृति कमल को मिला एबैकस चैम्पियनशिप में पूरे भारत में 7वां स्थान

 मूल रूप से बिहार और उत्तरप्रदेश से ताल्लुक रखने वाली यह जोड़ी इन दिनों मुंबई में कई तरह के क्रिएटिव कामों में जुटी है। निमिषा जो कि एक लेखक के अलावा एक रेडियो जॉकी और वॉयस एक्टर भी हैं, आवाज़ की दुनिया में भी एक अलग पहचान रखती हैं। हीरेन्द्र 12 साल पत्रकारिता करने के बाद अब फ़िल्म और टीवी सीरियल लेखन में सक्रिय हैं। इस बीच हीरेन्द्र और निमिषा जोड़ी में काम कर रहे हैं।

Get Corona update here  

 सेज पर यह जोड़ी लगभग तीन साल से काम कर रही थी और अब जाकर यह किताब पूरी हुई है। यह किताब मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है और पाठकों के लिए इसमें बहुत कुछ ख़ास है। सुनंदा पुष्कर की कहानी के जरिये बीते दशक की राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक भारत की भी एक झलक आपको इस किताब के जरिये पढ़ने-जानने को मिलेगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.