लंदन में होली , सुनकर ही हर भारतीयों को गर्व होता है। उन्हें लगता है कि सात समंदर पार भी भारत की संस्कृति और परंपराएं जीवित हैं। यह सुनकर...
देश-विदेश

मनाई गई लंदन में होली : “देसी स्टाइल होली ओनली @ होली इन लंदन”

लंदन में होली , सुनकर ही हर भारतीयों को गर्व होता है। उन्हें लगता है कि सात समंदर पार भी भारत की संस्कृति और परंपराएं जीवित हैं। यह सुनकर और जानकर भारत में रहने वाला हर व्यक्ति को अपनी संस्कृति और परंपरा पर गर्व होने लगता है। इस होली भी लंदन में यह परंपरा विधिवत निभाई गई. मतलब लंदन में होली मनाई गई। प्रस्तुत है लंदन से डॉली पांडे की रिपोर्ट-

  बिहारी कनेक्ट UK ने 19 मार्च को प्लेस्टो पार्क, ईस्ट लंदन में “होली इन लंदन” कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के बहाने आस पास रहने वाले अधिकत्तर भारतीय खासकर बिहारी प्लेस्टो पार्क में इकठ्ठा हुए और जमकर परंपरागत तरीके से होली खेली। साथ ही जी भरकर होली के पकवानों का स्वाद लिया। साथ में DJ बृज दुबे के गानों पे झूम झूमकर नाचने और गाने का आनंद भी उठाया।

Read Also-आज 22 मार्च 2022 को 110 वर्ष का हुआ अपना बिहार

 कार्यक्रम की शुरुआत होलिका दहन से हुई। लोहे के टब में प्रतिक रूप से होलिका दहन किया गया। लेकिन होलिका दहन की यह परंपरा विधिवत पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुई। पंडित आचार्य सुनील पाठक ने होलिका दहन के पूर्व पूजा अर्चना की। साथ ही इसकी विशेषता पर भी प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त नई पीढ़ियों को हिरण्यकश्यप एवं भक्त प्रह्लाद की कथा भी सुनाई।

 होलिका दहन के साथ ही लंदन के प्लेस्टो पार्क में रंग, अबीर और गुलाल की शुरुआत हो गई। साथ में गीत, संगीत और नृत्य भी चलता रहा। इस बीच बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक महिलाएं और पुरूष सभी ने जम कर होली खेली। एक दूसरे पर अबीर और गुलाल डाले। कुछ देर के लिए तो माहौल ऐसा हो गया मानो लंदन में नहीं बिहार या भारत में कहीं का यह दृश्य हो।  

Read also- Navratri 2022: 2 अप्रैल से चैत नवरात्रि, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और इसकी पूजन विधि

 इसके साथ ही कमिटी की महिलाएँ रानी जी ली ऐलेक्ज़ैन्डर, डॉक्टर सानिया शर्मा, कल्पना कुंदन, पूजा सिंह,  रजनी पटेल तिवारी, मनीषा एवं नीतू यादव ने मिलकर फुलौरी एवं मालपुआ के साथ होलिका दहन से पूर्व पूजा अर्चना की तथा सभी देशवासियों और परिवार सहित बंधु बांधवों की उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

 इस कार्यक्रम में बिहार फ़ाउंडेशन एवं इंडिया हाई कमिशन, लंदन के भी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए थे। मौके पर कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर उद्देश्वर सिंह, जनरल सेक्रटरी कैप्टन ओम प्रकाश, एवं जॉइंट सेक्रेटरी तारकेश्वर नाथ ने DJ ब्रज दुबे को शॉल के साथ सम्मानित किया तथा इस इवेंट के ग्रैंड सक्सेस के लिए सभी एक्सिक्यूटिव टीम एवं वॉलेंटियर्स विशेष तौर पर  जो बहुत दूर से लेसिस्टर, बर्मिंघम, कोवेंट्री, वेस्ट लंदन से आए थे, सबका धन्यवाद किया। पंडित आचार्य सुनील पाठक को भी सम्मानित किया गया तथा कमिटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बहुत ही स्वादिष्ट भारतीय होली के पकवान बनाने के लिए कैटरींग मैनेजर ऊत्तम को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने बहुत ही लज़िज मटन करी, कटहल की सब्ज़ी, मालपुआ, दही बड़ा, फुलौरी, गुलाब जामुन, आइसक्रीम एवं अन्य खाने की व्यवस्था की थी।

पूरे कार्यक्रम के एक महत्वपूर्ण श्रृंगार थे DJ बृज दुबे।  बड़े तो बड़े बच्चों ने भी इनके साथ इनके गाने पर ख़ूब मज़े किये।  DJ बृज दुबे के साथ लगातार गीत, संगीत और नृत्य चलता रहा।

Get Corona update here

 अंत में कैप्टन ओम प्रकाश ने सभी वॉलनटीयर्स  को इस प्रोग्राम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया जिनमें शामिल हैं राजीव सिंह, दिग्विजय, डॉली, अजय, नीतू, वन्दना, तूलिका, कल्पना, तारकेश्वर, प्रभात, अमित, बीरेन्द्र, विकास एवं नन्हीं वॉलनटीयर अद्विती।

इस मौके पर बिहार टूरिज्म को प्रमोट करने वाला एक कैलेंडर को लॉंचिंग स्टाइल में प्रमोट भी किया गया। इस तरह यह “देसी स्टाइल होली ओनली @ होली इन लंदन”लंदन में रह रहे भारतीयों खासकर बिहारियों के लिए खास इवेंट्स बन गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.