19 मार्च को ही लंदन में होली मनाई गई। लंदन में रह रहे बिहारियो की संस्था bihari cnnect ने लंदन में भी भारतीय परंपराओं को संजो कर रखा है। य...
देश-विदेश

19 मार्च को ही मनाई गई लंदन में होली

लंदन संवाददाता। 19 मार्च को ही लंदन में होली मनाई गई। लंदन में रह रहे बिहारियो की संस्था bihari cnnect ने लंदन में भी भारतीय परंपराओं को संजो कर रखा है। यह संस्था Bihari cnnect uk लगभग सभी पर्वों का आयोजन लंदन में करती है। ताकि लंदन में रह रहे बिहारी अपनी संस्कृति से जुड़े रहें। इस बार भी  विश्व प्रसिद्ध होली का आयोजन 19 मार्च को  प्लेसटो पार्क, ईस्ट लंदन में “होली इन लंडन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Read also- जश्न ए रिपब्लिक के बहाने बिहारी कनेक्ट ने लंदन में दिखाया देश प्रेम

लंदन में होली के अवसर पर होली टी शर्ट पहने बच्चे

 लंदन से हमारे संवाददाता डॉली पांडे ने बताया कि लंदन में आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। लोगों ने जमकर धमाल मचाया और रंग अबीर खेली। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लाइव DJ ब्रज दुबे का था। ब्रज दुबे  और उनके साथियों ने फगुआ, जोगीरा और बॉलीवुड गाने के साथ लोगों का खूब मनोरंजन किया। 

Get Corona update here

 यहां इसी दिन होलिका दहन की भी व्यवस्था की गई थी। परंपरागत तरीके से होलिकादहन के पूर्व एक पंडित ने पूजा- अर्चना भी करवाई।  व्यंजनों में मालपुआ और फूलॉरी के साथ मटन की भी व्यवस्था थी। कमेटी की महिलाएं अपने घर से परांपरागत होली पकवान मसलन फुलॉरी,गुजिया ठेकुआ आदि लेकर आईँ और मिल-बांट कर इसका स्वाद चखा। विस्तृत जानकारी अगली रिपोर्ट में-

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.