लंदन में इसबार भी होली मनाएंगे बिहारी। भारत का त्योहार होली विश्व प्रसिद्ध है और हर भारतीय इस त्योहार को बड़े ही ज़ोर शोर से मनाता है। र...
देश-विदेश

19 मार्च को ही मनाई जाएगी लंदन में होली, चल रही है तैयारी

लंदन से डॉली पांडे। लंदन में इसबार भी होली मनाएंगे बिहारी। भारत का त्योहार होली विश्व प्रसिद्ध है और हर भारतीय इस त्योहार को बड़े ही ज़ोर शोर से मनाता है। रंगों का यह त्योहार इसबार लंदन में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

 ग़ौरतलब है कि लंदन की एक संस्था बिहारी कनेक्ट UK 19 मार्च को प्लेसटो पार्क, ईस्ट लंदन में “होली इन लंडन” मना रही है। बताया गया है कि इस कार्यक्रम में लाइव DJ ब्रज दुबे फगुआ, जोगीरा और बॉलीवुड गाने के साथ धूम मचाएंगे। यहां इसी दिन होलिका दहन की भी व्यवस्था की गई है। परंपरागत तरीके से होलिकादहन के पूर्व पंडित आचार्या सुनील पाठक पूजा भी करवाएंगे। व्यंजनों में मालपुआ और फूलॉरी भी होंगी।

Read also-विदेश में रहकर भी बिहार के जन कल्याण में जुटी हैं Amrita choubey

कमेटी की महिलाएं अपने घर से परांपरागत होली पकवान मसलन फुलॉरी,गुजिया ठेकुआ आदि लेकर आएंगी मिलकर इसका स्वाद लेंगी। का इस कार्यक्रम के संयोजक एवं बिहारी कनेक्ट के चेयरमैन डॉक्टर उद्देश्वर सिंह एवं जनरल सेक्रेटरी कैप्टन ओम प्रकाश एवं कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर होली का त्योहार लंदन में मनाने की भरपूर तैयारी की है। जिनमें शामिल है राजीव सिंह, तारकेश्वर नाथ, राजेश विश्वकर्मा, कल्पना कुंदन, डाली पांडे, डॉ सानिया शर्मा, विकास, बीरेंद्र, अमित, तूलिका, वंदना, प्रज्ज्वल, प्रांजल, एवं अन्य कार्यकर्ता इस बड़े इवेंट्स की तैयारी में जुटे हैं।

 बिहारी कनेक्ट के चेयरमैन डॉक्टर उद्देश्वर सिंह ने बताया कि लगभग सौ परिवार इस होली समारोह में हिस्सा लेंगे। समारोह स्थल पर मटन, मालपुआ जैसे पकवान की व्यवस्था भी होगी, रंग, अबीर, गुलाल तो होगी ही।पूरी तरह से परंपरागत तरीके से यहां होली मनाने की तैयारी चल रही है।    

Get Corona update here

 इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लंडन की जानी मानी हस्तियां भी रहेंगी। हाई कमिशन इंडिया, लंदन एवं बिहार फ़ाउंडेशन UK के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी इस मौके पर उपस्थित होंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.