विश्व कायस्थ महाकुंभ में बोले शत्रुघ्न सिन्हा ।दिल्ली के तालकटोरा में बहुप्रतिक्षित आयोजन कायस्थ महायज्ञ- विश्व कायस्थ महाकुंभ संपन्न हुआ।...
देश-विदेश

मैं कायस्थों के साथ था, हूं और हमेशा रहूंगाः शत्रुघ्न सिन्हा

विश्व कायस्थ महाकुंभ में बोले शत्रुघ्न सिन्हा। नई दिल्ली, मुकेश महान। दिल्ली के तालकटोरा में बहुप्रतिक्षित आयोजन कायस्थ महायज्ञ- विश्व कायस्थ महाकुंभ संपन्न हुआ। ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेंस दवारा आयोजित कायस्थों के इस महासम्मेलन में शिरकत करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनेता और फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे। अपने संबोधन में सुप्रसिद्ध सिनेस्टार और बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं कायस्थों के साथ, जीकेसी के साथ और राजीव रंजन प्रसाद के साथ हूं, साथ था और हमेशा साथ रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं कायस्थ हूं। सभी को अपनी जाति पर गर्व करना चाहिए। पर्दे पर सबको खामोश कर देने वाले शत्रु भैय्या ने कहा कि आज मैं खुद यहां आकर, तालकटोरा स्टैडियम में कायस्थों की इतनी बड़ी भीड़ देख कर खामोश हो गया हूं। यह सुखद आश्चर्य है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कायस्थ यहां जुटे हैं। उन्होंने कह कि यह महासम्मेलन एक बहुत बड़ा संकेत है। राजनीतिक पार्टियों को अब संकेत समझ जाना चाहिए। यह संकेत बताता है कि कायस्थ हितों की अनदेखी अब कोई नहीं कर सकता।

Read also …और संपन्न हुआ कायस्थों का महायज्ञ – विश्व कायस्थ महाकुंभ

कायस्थ महाकुंभ

 उन्होंने ऐसे कार्यक्रम के लिए जीकेसी को और इसके ग्लोवल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और जीकेसी के प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। कायस्थ श्रोताओं से खचाखच भरा स्टैडियम ने तालियां बजा कर उनकी बातों का स्वागत और समर्थन किया ।     

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.