भारत करेगा रेल पहियों का निर्यात । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत के लिए पहियों का निर्यातक बनने का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है...
देश-विदेश

भारत करेगा रेल पहियों का निर्यात , हर साल बनेंगे 80 हजार पहिए, टेंडर जारी

नई दिल्ली, संवाददाता। भारत करेगा रेल पहियों का निर्यात । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत के लिए पहियों का निर्यातक बनने का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। पहिया प्लांट बनाने के लिए एक निविदा जारी की गई है जो हर साल कम से कम 80,000 पहियों का निर्माण करेगी। रेल मंत्री ने कहा है कि यह पहली बार है कि रेलवे ने प्राइवेट कंपनियों को भारत में हाई स्पीड ट्रेनों के लिए व्हील प्लांट और व्हील बनाने के लिए आमंत्रित करने करने के लिए टेंडर जारी किया है।

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे को हर साल 2 लाख पहियों की जरूरत होती है। योजना के मुताबिक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड  इनमें से एक लाख पहिए की सप्लाई करेगा बाकी पहियों का प्रोडक्शन नए ‘मेक इन इंडिया’ प्लांट में होगा। इसे भा पढ़ें-विरासत बचाओ नमन यात्रा : नालांदा से शुरू हुआ उपेंद्र कुशवाहा की यात्रा का दूसरा चरण

मीडिया से बातचीत में रेल मंत्री ने कहा कि निविदा इस शर्त पर दी जाएगी कि प्लांट पहियों का निर्यातक भी होगा और उसका निर्यात बाजार यूरोप होगा। वैष्णव ने कहा है कि निविदा की शर्तों के अनुसार प्लांट को 18 महीने के भीतर स्थापित करना होगा।इसे भी पढ़ें – 24 मार्च को बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ करेगा पटना में विशाल धरना प्रदर्शन

 रेल मंत्री ने कहा, ‘आज यह निविदा जारी की गई है। हम 1960 से ही यूरोपीय देशों से पहियों का आयात करते रहे हैं। अब हमने इनका मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात करने का फैसला किया है। यह फैसला पूरे तकनीकी विश्लेषण और इसके लिए जरूरी कच्चे माल की देश में उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर चर्चा के बाद लिया गया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.