सामयिक परिवेश , अंतरराष्ट्रीय अध्याय द्वारा जनकवि मो. सदीक भाटी की याद में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन पिछले दिनों किया गया।इस कार् ...
देश-विदेश

सामयिक परिवेश का अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न

पटना, संवाददाता। सामयिक परिवेश , अंतरराष्ट्रीय अध्याय द्वारा जनकवि मो. सदीक भाटी की याद में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन पिछले दिनों किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व के विभिन्न देशों से प्रमुख कवियों, शायरों, कवयित्रियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उन्हें श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि आज सामयिक परिवेश पत्रिका बिहार, भारत की सीमा से बाहर निकलकर विश्व के अनेक देशों में सफलता का परचम लहरा रही है।

Read also –मृतक मुखिया के परिवार को मिले 20 लाख का मुआवजा : पप्पू यादव

इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कवि अशोक गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा, अंतरराष्ट्रीय सलाहकार सह संपादक श्याम कुंवर भारती, अंतरराष्ट्रीय सलाहकार ऋचा गौतम, डाक्टर अजीज सुलेमानी, डाक्टर हनुमान सिंह, अजीत झा, अलीना जोया, अरवा बोहरा, आर्यन राठौड़, जेके मिश्रा, मंजू सिंह, मो. आमीन, नजमा भाटी, प्रियंका साव, सलीम भाटी, सात्विक गौतम, साहब मुनव्वर, याकूब भाटी, दीपांशु पांडेय, जैनूल बशर भुट्टो, जरीना भाटी, प्रतिभा जैन, निशा, घनश्याम चांदवाणी, डाक्टर मीना परिहार, रामनिवास मेहता, जिशान खान ने, प्रीतम कुमार झा  ने शानदार प्रस्तुति दी।

Get Corona update here

 इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्णिमा वर्मन, सभा अध्यक्ष डाक्टर नितिन उपाध्याय थे। कार्यक्रम का संचालन कौसर भुट्टो ने किया। आनेवाले समय में इस अध्याय द्वारा अनेक सांस्कृतिक, सामाजिक व शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस कार्यक्रम में भारत, दुबई, शारजाह, कनाडा आदि देशों के अलावा अन्य देशों में रह रहे भारतीय मूल के कवियों, कवयित्रियों और शायरों ने भाग लिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.