सामाजिक संगठन कदम बिहार के तर्ज पर ही पश्विम बंगाल में भी अपने संगठन का विस्तार कर रहा है। इसे लेकर बिहार एवं बंगाल प्रदेश के अध्यक्षों के...
देश-विदेश

कदम बिहार और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के बीच बैठक, संगठन विस्तार पर चर्चा

आसनसोल,सवाददाता। सामाजिक संगठन कदम बिहार के तर्ज पर ही पश्विम बंगाल में भी अपने संगठन का विस्तार कर रहा है। इसे लेकर बिहार एवं बंगाल प्रदेश के अध्यक्षों के बीच विस्तारपूर्वक विषयवार चर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई. राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में हुई।

  बैठक के बाद कदम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई. राजेंद्र कुमार ने कहा कि कदम के विस्तार के लिये दोनों प्रदेश अध्यक्षों के बीच चर्चा हुई है। संगठन के आगामी कार्यक्रम एवं कार्ययोजनाओं पर भी विस्तृत विमर्श हुआ।

बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सैयद सबिहउद्दीन अहमद शिफ़ू ने कहा की बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक हालत पर चर्चा हुई। बंगाल में संगठन विस्तार के लिये ज्यादा से ज्यादा नए सदस्यों को सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़ने की बात तय हुई है। सदस्यता अभियान में राज्य के सभी प्रखंडों में और ज्यादा से ज्यादा गांवों में शिविर लगाकर सभी वर्ग के युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।

Read alsoनन्ही परी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने किया भजन संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन

  कदम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक दास ने कहा कि कदम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है। बिहार में संगठन काफी मजबूत है। उसी तर्ज पर संगठन की बंगाल इकाई को भी विस्तारित किया जा रहा है।  

Get Corona update here

 बंगाल के 23 जिलों तक संगठन को पहुँचाना एवं नए सदस्यों को जोड़ना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर कदम बिहार युवा संभाग के उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा संजू, संजीत कर्ण, संजीव तिवारी, आरके सिन्हा एवं संगठन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.