Katrina Kaif
देश-विदेश

संपन्न हुई दो हाईप्रोफाइल शादी

बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif ) राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा विक्की कौशल की दुल्हनियां बनीं तो दूसरी ओर दिल्ली में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tajasvi yadav) ने शादी का सेहरा पहन कर अपने बचपन की दोस्त रेचल आइरिश को हमेशा के लिए अपना बना लिया।

हाई प्रोफाइल दोनों शादी एक ही दिन संपन्न हुई। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kayshal) की शादी राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में हुई। बाराती के साथ विक्की कौशल खुद विंटेज कार में सवार थे। फोर्ट पहुंचने के बाद विक्की ने अपनी दुल्हनिया का हाथ थामा और महल के उपरी  माले पर ले गए, जहां जयमाला की रस्म पूरी हुई। बताया जाता है कि 28 मिनट में सात फेरे लिए गए। फेरा संपन्न होते ही कैटरिना और विक्की कौशल पति-पत्नी बन गए। कहा जाता है कि राजकुमारी बन कर राजसी अंदाज में शादी करने की चाहत भारत की इस अभिनेत्री की पूरी हुई। इसी के साथ कैटरिना कैफ और विक्की कौशल भी अब देश के फिल्मी मैरिड कपल्स कल्ब में शामिल हो गए। इस अवसर पर दोस्त और रिश्तेदार भी मौजूद थे। शादी के बाद देर रात रिसेप्शन पार्टी भी हो गई।

Read Also: खेसारीलाल-अक्षरा सिंह की बादशाह के मेगा हिट पानी पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज

दूसरी शादी राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सगाई और शादी दिल्ली में बहन के फार्म हाउस में संपन्न हुई। तेजस्वी यादव की दिल्ली में सगाई हुई है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शादी रेचल आइरिश नाम की इसाई लड़की के साथ हुई है। जो अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी। जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव की पत्नी हरियाणा की रहने वाली हैं और एक बड़े व्यवसाई की पुत्री हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बहुत अतिथियों को इस समारोह में नहीं बुलाया गया था। केवल पारिवारिक सदस्य ही वहां उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शादी के इस शुभ मौके पर उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.