जीकेसी ,लखनऊ
देश-विदेश

राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए 19 दिसंबर को दिल्ली में कायस्थ समाज भरेगा हुंकार

कायस्थ समाज भरेगा हुंकार।  लखनऊ, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस , उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ स्थित होटल डायमंड पैलेस में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने किया। संचालन प्रदेश महासचिव राजेश श्रीवास्तव के साथ साकेत श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, सर्वेश निगम ने मिलकर किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कायस्थों के ईष्ट देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी पर जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

 प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आगामी 19 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पूरे भारत ही नहीं अपितु ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस के अन्य कई राष्ट्रों के प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे और अपनी राजनीतिक चेतना प्रदर्शित करते हुए सभी राजनीतिक दलों को आगाह करेंगे की आगामी होने वाले कई प्रदेशों में जो चुनाव संपन्न होंगे उसमें कायस्थ समाज का प्रतिनिधित्व कम से कम 20 प्रतिशत होना चाहिए।

कायस्थ समाज प्रमुख रूप से शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत सीटों पर भागीदारी करना चाहता है हमारी लड़ाई किसी राजनीतिक दल से नहीं है, हम सभी राजनीतिक दलों का सहयोग चाहते हैं और अपील करते हैं कि हमारा समाज इमानदारी से देश, प्रदेश व समाज की सेवा करना चाहता है, परन्तु राजनैतिक दलों द्वारा अपेक्षा के अनुरूप स्थान नहीं मिल पा रहा है, कायस्थ समाज निष्ठावान है और यह हम गर्व से कह सकते हैं।

लखनऊ जीकेसी

 उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राजनीति के क्षेत्रों मे गिरावट आई है, जनमत परेशान है, इसलिए कायस्थ समाज की युवा पीढ़ी अब देश हित में राजनीति के क्षेत्रों मे सभी राजनीतिक दलों में हिस्सेदारी कर रहा है, इसलिए यह हमारी सभी राजनीतिक दलों से अपील है कि हम राजनीतिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों में भी बढ़-चढ़कर के हिस्सेदारी करते हुए अपने समाज को मजबूत करें और आर्थिक रूप से इस समाज को मजबूत करने के लिए युवा पीढ़ी को स्वालंबन की ओर प्रेरित करें। हम आस्वस्थ हैं कि कायस्थ समाज, सामाजिक आर्थिक राजनीतिक रूप से ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की अगुवाई में मजबूत होगा।

 मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी की अध्यक्षता कर रहे सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि आज की बैठक में उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों के पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे, सभी ने मिलकर एक स्वर मे ये आश्वासन दिलाया कि 19 दिसंबर 2021 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम मे आयोजित होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन मे उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा भागीदारी होगी और इसे एक पर्व के रूप में मानकर सभी सदस्य व पदाधिकारी सपरिवार भागीदारी करेंगे।

इसे भी पढ़ें-https://xposenow.com/bihar/gurus-of-various-fields-were-honored-with-bihar-kesari-samman-14213-2021-09-11/

 बैठक में मुख्य रूप से श्रीमती रितू खरे राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव शशिकान्त श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, विद्याभूषण डब्लू , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीडिया अमरीश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष डिजिटल एवं टेक्नोलॉजी अम्बर श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश अशोक कुमार खरे, बीजेपीयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव बाबा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव राजेश श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अंकित निगम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात श्रीवास्तव, प्रदेश युवा अध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. अनिता श्रीवास्तव, प्रदेश युवा महासचिव विवेक श्रीवास्तव, प्रदेश कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मंजू श्रीवास्तव, आकांक्षा श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ लवली सक्सेना, अरविंद श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
इसे भी देखें- https://www.youtube.com/watch?v=0x1ZB8_6vy0https://www.youtube.com/watch?v=0x1ZB8_6vy0

बैठक के अन्त में  कोषाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने धन्यवाद व आभार प्रकट किया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए कार्य करने वाले समस्त स्वजातीय बंधुओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश राजीव रंजन प्रसाद ने सम्मानित भी किया। 

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.