आज संसदीय व्यवस्था में कायस्थों का शिखर पर आना जरूरी है।इसके लिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन बहुत जरूरी हो गया है, जिससे देश में गिरती हुई व्यवस..
देश-विदेश

संसदीय व्यवस्था में कायस्थों का शिखर पर आना जरूरी:राजीव रंजन प्रसाद

अब गोरखपुर में संपन्न हुआ कायस्थ महाकुंभ। गोरखपुर, संवाददाता। आज संसदीय व्यवस्था में कायस्थों का शिखर पर आना जरूरी है।इसके लिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन बहुत जरूरी हो गया है, जिससे देश में गिरती हुई व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके। ऐसी स्थिति में एक बार फिर अपने गौरवशाली अतीत के अनुरूप कायस्थों को हर क्षेत्र में शिखर पर लाने की पुरजोर कोशिश हमलोग कर रहे हैं। ये बातें ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल (जीकेसी) अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने गोरखपुर में आयोजित कायस्थ महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही।

कायस्थ समाज के स्वर्णिम अध्याय को पुर्नस्थापित करने एवं समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने एवं नयी पहचान देने के उद्देश्य से गोरखपुर में कायस्थ महाकुंभ का आयोजन किया गया था। इसी मौके पर उन्होंने कहा कि गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में कायस्थ समाज की संख्या अधिक है। अतः आगामी विधानसभा चुनाव में कायस्थ समाज की उपेक्षा राजनीतिक दलों के लिए भारी पड़ सकती है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की वे कायस्थ समाज के लोगों को उचित सम्मान के साथ टिकट दें।

   श्री प्रसाद ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में लंबे समय से कायस्थ समाज को वाजिब हक न देकर उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि कायस्थ समाज अपने संख्या बल के आधार पर किसी को भी चुनाव में जिताने या हराने की ताकत रखता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सीट में 60 सीटें ऐसी हैं जहां हम चाहें तो किसी को जीता सकते हैं और यदि मन बना लें तो किसी को हरा भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि न तो हम किसी के साथ हैं, न किसी के खिलाफ, जो हमारे साथ हैं, हम उन्हीं के साथ हैं। जो कायस्थ हित की बात करेगा, जो कायस्थ हित का सम्मान करेगा, कायस्थ उसके साथ रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कायस्थ समाज को अब राजनीति से लेकर व्यापार क्षेत्र तक के लिए भी खुद को तैयार करना होगा और संसदीय व्यवस्था में कायस्थों का शिखर पर आना जरूरी मान कर कोशिश करनी चाहिए ।

Read also- पाटलिपुत्र हिंदी साहित्य सम्मेलन का कवि सम्मेलन संपन्न, गोल्ड स्टार अवॉर्ड वितरित

   इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, जीकेसी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ऋतु खरे, लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिन्हा,छात्र संचालन समिति के सदस्य डा. विजय कुमार सिन्हा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नवीन सक्सेना, आशुतोष सिन्हा,सुजीत श्रीवास्तव, हरिओम बख्शी, विजय श्रीवास्तव, लतेन्द्र श्रीवास्तव, आशुतोष सिन्हा, कदम बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद सबीउद्दीन अहम,  कदम बिहार के प्रदेश महासचिव नागेन्द्र कुमार, कदम के मीडिया सलाहकार शुभम कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.