क्षत्रिय समागम
देश-विदेश

खलीलाबाद में समपन्न हुआ क्षत्रिय समागम, लिए गए कई निर्णय

क्षत्रिय समागम में बोले जगदीश सिंह राघव-बामपंथी इतिहासकारों ने हमारे समाज के साथ अन्याय किया है खलीलाबाद, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद में आज क्षत्रिय महासभा राजपुत समाज अखंड भारत की ओर से विशाल क्षत्रिय समागम का आयोजन किया गया। गैर राजनैतिक इस कार्यक्रम में क्षत्रियों के अतीत और बर्तमान पर विस्तार से परिचर्चा की गई। साथ ही क्षत्रिय समाज की बेहतरी के लिए समाज के लोगों से सुझाव भी मांगे गए।खास बात यह रही कि क्षत्रिय महासभा राजपुत समाज अखंड भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर से और समाज के अलग अलग संगठनों से लोग शामिल हुए। यहां संगठन हित से उपर उठ कर समाज हित की बात की गई।

क्षत्रिय समागम

समागम को संबोधित करते हुए  क्षत्रिय महासभा राजपुत समाज अखंड भारत संस्थापक और वरिष्ठ ऱाष्ट्रीय महामंत्री जगदीश सिंह राघव  कहा कि इतिहासकारों ने हमारे समाज के साथ अन्याय किया है। हमारे अदम्य पराक्रम और साहस को बामपंथी इतिहासकारों ने हाशिए पर रख दिया है और चोर, लूटेरे और अताताइयों का महिमामंडन किया है। जगदीश सिंह राघव ने कहा कि अब हम ऐसी उपेक्षा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। राघव ने कहा कि एकतरफा लिखने और पक्षपात करने वाले इतिहासकारों को अब एक्सपोज करने का समय आ गया है। उन्होंने क्षत्रिय समाज के इतिहास के पुनर्लेखन पर भी जोर दिया और इसे आवश्यक बताया। अपने संबोधन में उन्होंने आजके आरक्षण व्यवस्था पर भी विरोध जताया।

क्षत्रिय समागम,खलीलाबाद

 क्षत्रिय महासभा राजपुत समाज अखंड भारत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी अर्चना सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि आज जो आरक्षण व्यवस्था है वो पूर्णतया गलत है। आरक्षण व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया जाना चाहिए। या फिर इसके जातिगत आधार को बदल कर आर्थिक आधार कर दिया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- समाज की पीड़ा जिस व्यक्ति के अंदर नहीं,वह मानव होने के साथ वह उस समाज का अंग भी नहीं है : जगदीश सिंह राघव

समागम के मौके पर महर्षि गङ्गेय विश्वमित्र  ने क्षत्रिय समाज के इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप जी ने भी अपने विचार रखे। जगत प्रताप सिंह अखिल भारतीय विकास समिति से, महिला प्रदेश अध्यक्ष बिहार डॉ किरण सिंह, मध्य प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष माधुरी राघव, राष्ट्रीय महासचिव बीरेंद्र सिंह, पवन कुमार सिंह, प्रदीप सिंह सिसोदिया राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सन्देश प्रताप सिंह,  उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राजपूत, उत्तर प्रदेश कार्यकारी युवा अध्यक्ष विधि ओम सिंह जीतेन्द्र सिंह सहित क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह परमार ने भी इस क्षत्रिय समागम में अपने अपने विचार रखे।

इसे भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=HforSbVfidM

समागम में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भले ही अलग अलग संगठन क्षत्रिय समाज के हित में अपने अपने तरीके से काम कर रहे हों लेकिन जरुरत पड़ने पर सभी संगठन एक साथ मिलकर भी सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.