बिहार की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले लोकप्रिय समाजवादी नेता शरद यादव ने गुरुवार की रात 75 साल की आयु में गुरुग्राम के फोर्टिस अ...
देश-विदेश

शरद यादव के निधन पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त किया

पटना, संवाददाता। दिग्गज समाजवादी नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर राजद नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि शरद जी के निधन से देश की राजनीति में जो शून्यता आयी है उसकी भरपाई संभव नहीं है।

 गौरतलब है कि शरद यादव का निधन गुरूग्राम के एक अस्पताल  फोर्टिस अस्पताल में हो गया है। वो लंबें समय से बीमार चल रहे थे। उनकी बेटी शुभाषिनी यादव ने ट्वीटर पर ट्वीट किया है कि पापा नहीं रहे…।

 शरद यादव के निधन पर राजद ने सिंगापुर के अस्पताल से जारी किया गया लालूप्रसाद यादव के शोक संदेश का वीडियो वर्जन मीडिया को जारी किया। अपने शोक संदेश में लालू प्रसाद ने कहा कि शरद यादव जी के निधन की खबर सुनकर मुझे आघात लगा है। वो अपने चाहने वाले लाखों लोगों को छोड़ गए हैं। हम सब मिलकर साथ साथ राजनीति करते थे ,कभी कभी आपस में लड़ भी जाते थे लेकिन उस लड़ाई में कटूता नहीं होती थी। लालू ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें परिवार को लहने की शक्ति दें।

  शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद ने कहा कि मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक शरद यादव के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूँ। कुछ कह पाने में असमर्थ हूँ। माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।

इसे भी पढ़ें-  Samadhan Yatra मुख्यमंत्री ने दरभंगा में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

    इसके साथ ही राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भी शरद जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि समाजवादी आन्दोलन के  महान सेनापति के साथ ही मंडल मसिहा के रूप में वो हमेशा याद किए जाएंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.