जीकेसी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चार अप्रैल को। महादेवी वर्मा सम्मान समारोह 5 अप्रैल को।
महादेवी वर्मा सम्मान समारोह 2026 पटना,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ( जीकेसी )का द्विदिवसीय कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कोर कमेटी की बैठक केंद्री. कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक का कार्यक्रम से संबधित कई महत्वपू्रण निर्णय भी लिए गए। गौरतलब है कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 5 अप्रैल को महादेवी वर्मा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन बापू टॉवर पटना के प्रेक्षागृह में किया जाना तय हुुुुआ है और इसके एक दिन पूर्व 4 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के ही कामधेनु होटल में होना है।
महादेवी वर्मा सम्मान समारोह के लिए लिए निर्णय
बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने आ रहे देश भर के कायस्थों के मनोरंजन के लिए कार्यकारिणी बैठक के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार देश के अलग अलग हिस्सों में पिछले कई वर्षों आयोजित हो रहे महादेवी वर्मा सम्मान इस बार पटना में ही आयोजित किया जाएगा। खास बात है कि यह सम्मान देश भर से अलग अलग विद्धाओं के स्थापित और नवोदित प्रतिभाओं को प्रत्येक वर्ष दिया जाता है।
बैठक में जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन ने और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। साथ ही ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन ने वहां उपस्थित लोगों को संबोंधितकरते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बिहार जीकेसी के लिए सम्मान का विषय है। इसमें भाग लेने के लिए देश विदेश से कायस्थ पटना पहुंचेंगे। ऐसे में बिहार प्रदेश इकाई का दायित्व बनता है कि वह इसकी गरिमा बढ़ाए और बनाए रखें।
मौके पर प्रबंध न्यासी ने कहा कि महादेवी वर्मा सम्मान के लिए रिकॉमेंडेशन मांगा गया है। दस मार्च तक जो भी रिकॉमेंडेशन आएंगे उसपर चयन समिति द्वारा निर्णय लिए जाने के बाद नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इसे भी पढ़ें- राशिफल 2026-जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष आपके लिए
बिहार प्रदश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कहा कि यह आयोजन बिहार प्रदेश इकाई के लिए गौरव की बात है। बिहार इकाई आश्वस्त करती है कि दोनों ही कार्यक्रम का सम्मान बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सब तन-मन-धन से इस कार्यक्रम की सफलता के लिए कोशिश करेंगे।
सम्मान समारोह के लिए लिए बैठक में उपस्थिति
बैठक में जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन, प्रबंध न्यासी, रागिनी रंजन, प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, दीप श्रेष्ठ, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश महान सहित सहित धनंजय प्रसाद,निलेश रंजन मधुकर वर्मा, दिवाकर वर्मा, संजय कुमार सिन्हा, मंजू स्वरूप,अजय कुमार अम्बष्टा, केपी सिन्हा, डा. विजय कुमार,रविशंकर प्रसाद सिन्हा, रवि सहाय डा. निशा परासर, सहित जीकेसियन मौजूद थे।





GKC के खबर में कुछ तथ्य भ्रामक हैं, जैसे प्रत्येक वर्ष यह अवार्ड दिया जाता है, लेकिन मेरे सूचनार्थ पिछले दो या तीन साल से यह कार्यक्रम नहीं हुआ है। और देश के विभिन्न हिस्से में नहीं हुआ है शुरू में दो साल दिल्ली में हुआ है, जिसमें भी कुछ खास लोगों को अपने चहेते लोगों को अवार्ड दिया गया। एक निष्पक्ष पत्रकारिता की अपेक्षा है।