mamata mehrotra in scotland
देश-विदेश

स्कॉटलैंड से सम्मानित होकर लौटीं ममता मेहरोत्रा

पटना। साहित्य के क्षेत्र में लिमका बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुकी बिहार की सुप्रसिद्ध महिला साहित्यकार ममता मेहरोत्रा को स्कॉटलैंड में सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्क़ॉटलैंड की राजधानी एटनबड़ा में श्रीमती मेहरोत्रा को दिया गया।

 कार्यक्रम इंडियन काउंसलेट प्रभा खेतान फाउंडेशन और स्कॉटिश सेंटर फॉर टैगोर स्टडी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। स्कॉटलैंड से वापस लौटने पर श्रीमती ममता ने इस xposenow.com को बताया कि इस कार्यक्रम का थीम मेरी नाट्य रचना महाभारत की माधवी को बनाया गया था। पुस्तक महाभारत की माधवी पर इस कार्यक्रम में विस्तार से चर्चा की गई। इस बहाने विदेशों में महाभारत कालीन भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर जम कर चर्चा हुई । उन्होंने कहा कि विदेश में मेरे और मेरी पुस्तक के बहाने हुई ऐसी चर्चाओं से मैं खुद को गौरवान्वित महसूस करती हूं।

इसे भी पढ़ें –भाजपा डरती है नीतीश कुमार से:राजीव रंजन

 कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि ममता मेहरोत्रा कि साहित्यिक उपलब्धि रेखांकित करने लायक है। आज के इस भाग-दौड़ और व्यस्तता भरे जीवन में जहां लोग साहित्य के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, ममता जी ने 50 पुस्तकें लिख कर एक मिशाल कायम किया है। साहित्य के प्रति उनका यह अनुराग अतुलनीय और अनुकरणीय है।

 कार्यक्रम में महाभारत की माधवी के साथ श्रीमती मेहरोत्रा की पुस्तक इमपावरिंग ऑफ इंडियन वूमेन पर भी चर्चा की गई। अंग्रेजी में प्रकाशित इनकी/यह पुस्तक 2002 में महिला सशक्तिकरण को लेकर उनके द्वारा किये गए कार्यों पर आधारित है। तब वो सूर्या महिला कोषांग के माध्यम से महिला हेल्पलाइन चलाती थीं और इसी के माध्यम से महिलाओं को लेकर सशक्तिकरण का काम करती थीं।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 कार्यक्रम में प्रश्न उत्तर सत्र में श्रीमती मेहरोत्रा के सामाजिक कार्यों पर चर्चा हुई। मौके पर कई स्थानीय लोगों के साथ ममता मेहरोत्रा की सुपुत्री श्रुति मेहरोत्रा में भी उपस्थित थीं। यहां यह चर्चा प्रासंगिक होगा कि श्रुति और ममता मेहरोत्रा मिल कर यात्रा संस्मरण लंदन डायरी पर काम कर रहीं हैं। जिसमें सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर वर्तमान के भारत और ब्रिटिश संबंधों पर चर्चा की जाएगी।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.