लंदन से संचालित सामाजिक संस्था मिशन सहयोग ने अपने आस्ट्रेलिया में रह रही अपनी सदस्या आकांक्षा का जन्म दिन आज पटना के एक अनाथ आश्रम घरौंदा क...
देश-विदेश

मिशन सहयोग : ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए आकांक्षा ने पटना की अनाथ बच्चियों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

पटना, संवाददाता। लंदन से संचालित सामाजिक संस्था मिशन सहयोग ने अपने आस्ट्रेलिया में रह रही अपनी सदस्या आकांक्षा का जन्म दिन आज पटना के एक अनाथ आश्रम घरौंदा के बच्चों के साथ मनाया। यह जन्मदिन पूरी तरह से गुगलमीट पर मनाया गया था। गुगल मीट के माध्यम से आस्ट्रेलिया, लंदन और भारत, से मिशन सहयोग के सदस्य इस आयोजन से जुड़े हुए थे।

Read also- विदेश में रहकर भी बिहार के जन कल्याण में जुटी हैं Amrita choubey

कार्यक्रम को मैनेज कर रही थी बिहार चैप्टर की सोशल कोऑडिनेटर और मीडिया मैनेजर आशा पांडे और प्रोग्राम मैनेजर शबाना जाहिद।लंदन से कार्यक्रम को कोऑर्डिनेट कर रही थीं  डॉली पांडे।

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आकांक्षा ने अपने जन्मदिन पर घरौंदा अनाथ आश्रम के बच्चों को नए कपड़े, 11वीं और 12वीं के कला और विज्ञान की पुस्तकों के साथ कॉपी, पेंसिल, पेन, ज्योमेट्री बॉक्स, केक, चॉकलेट सहित उनकी जरूरतों की अन्य सामग्री उपलब्ध कराई।  मिशन सहयोग की रिचा द्वारा आकांक्षा के जन्मदिन पर बच्चों को मटर-पनीर और पूड़ी का भोज दिया गया।

Get Corona update here

 जन्मदिन के अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिसे गूगल मीट पर जुड़े मिशन सहयोग के सभी साथी सिंपी, शहजादा, राकेश, अमृता चौबे, नवेली, अंकिता  शुक्रिया, नीतू, दीक्षा और सच आदर्श, नीलम  डा. सानिया शर्मा और अदिति ने सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और काफी सराहा। साथ ही अपना संकल्प दोहराया कि घरौंदा की बच्चियों को स्वावलंबी बनाने में हर संभव संस्था मदद करेगी।     

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.