Mrinalini Akhauri
देश-विदेश

मृणालिनी अखौरी ने झारखंड विधानसभा में दी प्रस्तुति

रांची, सुप्रसिद्ध गजल गायिका Mrinalini Akhauri ने झारखंड विधानसभा में प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो जी की उपस्थिति में मृणालिनी अखौरी और उनकी संस्था तरन्नुम संगीत अकैडमी की पूरी टीम ने झंडोत्तोलन के बाद देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की, पहला गाना जना गण मन , दूसरा वंदे मातरम, और गीसरा गाना 15 अगस्त का दिन है आया।

Read Also: राजीव रंजन प्रसाद को मिला ‘मौलाना अब्दुल कलाम आजाद अवार्ड’

Mrinalini Akhauri ने बताया कि उनकी टीम में मोनिका, पामेला, ललिता, शिवानी, श्रुति, प्रीति, मोहित, मनोज, निरंजन, रंजीत, यमन, करण, अंकुर और लक्ष्मण ने साथ दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के दिन का मायना मेरे लिये अपनी छोटी नफरत और अंहकार से भरी सोच को आजाद कर देना है, तभी आने वाला युवा वर्ग हमारे भारतवर्ष को विश्व पटल पर सबसे पहले सबसे ऊपर स्थापित कर पाएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.