19 मार्च को “ अल्फाज और आवाज ” का जलवा। यदि आप मुंबई में हैं, और संगीत से आपको प्रेम है और आप आपना एक बेहतर शाम संगीत के के नाम करना...
देश-विदेश

संगीतमय कार्यक्रम : 19 मार्च को मुंबई में होगा “ अल्फाज और आवाज ” का जलवा

मुम्बई, संवाददाता। 19 मार्च को “ अल्फाज और आवाज ” का जलवा। यदि आप मुंबई में हैं, और संगीत से आपको प्रेम है और आप आपना एक बेहतर शाम संगीत के के नाम करना चाहते हैं तो 19 मार्च 2023 को मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित होटल ललित के किटी सू क्लब में आपका स्वागत है। दरअसल 19 मार्च 2023 को मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित होटल ललित के किटी सू क्लब में “अल्फाज और आवाज” कार्यक्रम में एक संगीतमय कार्यक्रम हो रहा है। आयोजक की तरफ से इस कार्यक्रम में मुम्बई वासियों को संगीत का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इसे भी पढ़ें- न्याय और शांति सेवा के लिए राजगोपाल पीवी को मिलेगा निवानो शांति पुरस्कार

“अल्फाज और आवाज” नाम के इस संगीतमय शाम में आप अजय पांडे और राजेश सिंह द्वारा गाये जाने वाले गजलों और नज्मों को सुन सकते हैं। इस संगीतमय शाम का आयोजन फेडरेशन फॉर ग्लोबल कल्चर द्वारा किया जा रहा है।

Read also – विरासत बचाओ नमन यात्रा-जेपी के सपने को हम मरने नहीं देंगेः उपेंद्र कुशवाहा

 फेडरेशन फॉर ग्लोबल कल्चर के तारीक फैजी के मुताबिक निसंदेह यह संगीतमय शाम संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम होगी। वो कहते हैं कि मुझे खुशी होगी कि संगीत प्रेमी अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें। संगीत एक रूहानी अहसास कराने के साथ ही लोगों के दिलों को जोड़ता भी है। इसलिए अगर आप मुम्बई की भागदौर और व्यस्तताभरी जिंदगी में अपने लिए खुसी और सकून के कुछ पल चाहते हैं तो इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.