बिहार के मुंगेर निवासी निशिकांत राय को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के आदर्श पत्रकार संघ ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। उक्त जानकारी संघ के राष्...
देश-विदेश

मुंगेर निवासी निशिकांत राय आदर्श पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। बिहार के मुंगेर निवासी निशिकांत राय को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के आदर्श पत्रकार संघ ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। उक्त जानकारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार चतुर्वेदी (कृष्णा पंडित) ने दी।

उन्होंने बताया कि आदर्श पत्रकार संघ क्रांतिकार पत्रकारों का समूह है। यह वाराणसी उत्तर प्रदेश के मिसिर पोखरा में अवस्थित हैं। उन्होंने बताया कि निशिकांत राय की नियुक्ति पत्र निर्गत कर दिया गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार चतुर्वेदी (कृष्णा पंडित) ने कहा कि आदर्श पत्रकार संघ को मजबूत बनाने में श्री राय का बिहार में पूरा सहयोग और सहभागिता मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि निशिकांत राय संघ को सुदृढ़ता प्रदान करेंगे।

Read also- कर्नाटक विधान सभा चुनाव 2023 : क्यों और कैसे आया यह परिणाम

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि श्री राय अपने कर्तव्य निर्वहन में पूरी तरह खरे उतरेंगे और अपने द्वारा किये गये कार्यों से राष्ट्रीय कार्यालय को निरंतर अवगत कराते हुए संघ को मजबूत करते रहेंगे। महासचिव के पद पर मनोनीत निशिकांत राय ने कहा कि मुझे खुशी है कि संघ ने राष्ट्रीय महसचिव पद के लिए मेरे नाम का चयन किया है। इसके लिए मैं संघ का और संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार चतुर्वेदी का आभार व्यक्त करता हूं। मेरी कोशिश होगी मैं संघ के लिए फ6कारों के लिए कुछ बेहतर कर सकूं। पत्रकारों के लिए अभी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।