सामयिक परिवेश की कर्नाटक इकाई ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की शाम ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस काव्य गोष्ठ...
देश-विदेश

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामयिक परिवेश की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी

पटना, संवाददाता। सामयिक परिवेश की कर्नाटक इकाई ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की शाम ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें काव्य में देश भर के कवियों ने भाग लिया। सभी रचनाकारों ने भारत माता के सम्मान में आजादी के सुअवसर पर एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दे कर आजादी का सम्मान किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन मुजफ्परपुर की चिरपरिचित कवयित्री सविता राज ने अपने ही अंदाज में किया।

गोष्ठी की शुरुआत डॉ मीना कुमारी परिहार के सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना से हुई। संस्थाध्यक्ष उद्बोधन में ममता मेहरोत्रा ने अपने विचार रखते हुए काव्य गोष्ठी की प्रासंगिकता पर चर्चा की। नियमित कार्यक्रम करते रहने के लिए उनंहोंने संस्था के लोगों को धन्यवाद भी दिया।

इसे भी पढ़ें- फिल्म गदर 2 के प्रीमियर पर पहुंचे सनी देओल के माता-पिता प्रकाश कौर और धर्मेंद्र

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुमन मेहरोत्रा कर रही थीं। मुख्य अतिथि डॉ. जय प्रकाश अग्रवाल। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनंत राम चौबे अनंत थे। अतिथियों ने पटल को संबोधित भी किया।

Read also-Darbhanga AIIMS: जमीन को स्वीकृति नहीं,ट्वीटर पर आरोप-प्रत्यारोप जारी
काव्यपाठ करने वालों में रामबाबू शर्मा, राजस्थानी, दौसा (राज.), डॉ.सुमन मेहरोत्रा मुजफ्फरपुर, बिहार, भावना भट्ट अहमदाबाद, डॉ मीना कुमारी परिहार,पटना, बिहार, डॉ राम शरण सेठ, छटहां, मिर्जापुर उत्तर प्रदेश, कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीया (सुभाषिनी), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, ईश्वर चंद्र जायसवाल, संत कबीर नगर, (उत्तर प्रदेश), जयप्रकाश अग्रवाल, काठमांडू, नेपाल, अनन्तराम चौबे अनन्त, जबलपुर मप्र, बृज किशोरी त्रिपाठी, रामनिवास तिवारी मध्यप्रदेश, डॉ बांका बहादुर अरोड़ा, सुधा पाण्डेय, वी अरुणा, कोलकाता, संदीप कपूर, मुन्नी चौधरी, ब्राह्मी कपूर, हेमलता शर्मा, मध्यप्रदेश,रंजु सिन्हा, अंजू भारती प्रमुख थे।

इसे भी पढ़ें- ज्योतिषीय आकलन :  भारत में महापरिवर्तन की दस्तक

ऑनलाइन काव्य गोष्ठी कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रही सविता राज ने अपनी रचना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का विराम अंजु भारती के आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

2 Replies to “स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामयिक परिवेश की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *