राष्ट्रीय-राजकीय सम्मान से सम्मानित समाजसेविका डा. नम्रता आनंद को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रकृति गौरव सम्मान से दिल्ली में सम्मानित किय...
देश-विदेश

दिल्ली में प्रकृति गौरव सम्मान से सम्मानित हुई पटना की डा. नम्रता आनंद

नयी दिल्ली,संवाददाता। राष्ट्रीय-राजकीय सम्मान से सम्मानित समाजसेविका डा. नम्रता आनंद को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रकृति गौरव सम्मान से दिल्ली में सम्मानित किया गया।

   प्रकृति भक्त फाउंडेशन नयी दिल्ली ने डा. नम्रता आनंद को प्रकृति संरक्षण, राष्ट्रवाद के लिये किये गये कार्य तथा समाज के लिये दिये गये योगदान के लिये प्रकृति गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। यमुना बचाओ सद्भावना बढ़ाओ यात्रा कार्यक्रम के तहत डा. नम्रता आनंद को यह सम्मान दिया गया है।

 डा. नम्रता आनंद ने इस सम्मान के लिये संस्थापक राजेश शर्मा और राजेश शौकीन, यमुना बचाओ सद्भावना बढ़ाओ यात्रा कार्यक्रम आयोजन समिति का शुक्रिया अदा किया है। प्रकृति गौरव सम्मान में देश भर से आये कई लोगों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिये प्रदान किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर डॉ. नम्रता आनंद को देश-विदेश में पर्यावरण योद्धा का सम्मान भी मिल चुका है। बिहार में वो पर्यावरण लेडी के नाम से भी जानी जाती हैं। मध्य विद्यालय सिपारा, पटना की शिक्षिका डॉ. नम्रता आनंद, बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनको पर्यावरण और प्रकृति संरक्षित करने को लेकर जागृत करती रही हैं। डा. नम्रता आनंद ने अपनी संस्था दीदीजी फाउंडेशन के बैनर तले और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के गो ग्रीन अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभायी है।

इसे भी पढ़ें- ऑक्सीजन मैन का अभियान जारी, मित्र प्रवीण ने दिया एक बच्ची को साइकिल

    इसके पहले डा. नम्रता आनंद, विस्मिल्ल खान सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान,चित्रगुप्त सम्मान,कर्मयोगी महिला सम्मान, नारी रत्न अवार्ड, युवा सम्मान, छात्र सम्मान, राजीव गांधी समररसता अवार्ड, बेस्ट वालिनटेयर अवार्ड,एनएसएस, इंदिरा गांधी समरसता अवार्ड, अंतर्रार्ष्टीय समरसता यूनिटी गोल्ड मैडल, महिला शक्ति सम्मान स्वर्ण पदक, इंडो-नेपाल समरसता अवार्ड, इंडो-नेपाल एकता अवार्ड, समाज रत्न अवार्ड, काठमांडू-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड, स्वामी विवेकानंद अवार्ड, नेशनल प्राइड अवार्ड, लाल बहादुर शास्त्री सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, कोरोना वारियर्स सम्मान, इंसपिरेशन वुमेन अवार्ड,शिक्षा विभूति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण वारियर अवार्ड समेत कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से मिल चुका है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.