साहित्यिक संस्था  राष्ट्रीय फलक फाउंडेशन की छत्तीसगढ़ इकाई ने अप्रैल को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम का आरंभ सीता राम स...
देश-विदेश

राष्ट्रीय फलक फाउंडेशन छत्तीसगढ़ पटल में काव्य गोष्ठी का आयोजन

रायपुर(छत्तीसगढ़), सविता राज। साहित्यिक संस्था  राष्ट्रीय फलक फाउंडेशन की छत्तीसगढ़ इकाई ने अप्रैल को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम का आरंभ सीता राम साहू निर्मल के सस्वर सरस्वती वंदना से किया गया।

 पटल की संस्थापिका डॉ. नेहा इलाहाबादी ने अपने उद्बोधन में पटल पर उपस्थित सभी कवियों और अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही उन्हें प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुनील कुमार उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि अरविंद अकेला ने भी संबोधित किया।

Get Corona update here

 कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय फलक फाउंडेशन की ओर से मुजफ्फरपुर, बिहार की युवा कवियित्री सविता राज ने सधे अंदाज में किया। उनके संचालन का अंदाज ऐसा था, कि जो एक बार ऑनलाइन इस कार्यक्रम में जुड़ा वो वो कार्यक्रम के विराम तक जुड़ा ही रहा।

इसे भी पढ़ें – संस्था मानव अधिकार रक्षक की टीम ने अभियुक्त पकड़ने में थाना को किया मदद

 कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। काव्य पाठ करने वालों में सुशील कुमार पाठक छत्तीसगढ़, सीता राम साहू निर्मल, डॉ. सुनील कुमार उपाध्याय पटना, अरविंद अकेला पटना, डॉ. सुमन मेहरोत्रा, रामनिवास तिवारी, आशुकवि मध्यप्रदेश, अर्चना शाह गुजरात, बृज किशोरी त्रिपाठी, बांका बहादुर अरोड़ा पंजाब, ईश्वर चंद्र जायसवाल, रमा बहेड, हेमा सिंह, प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे, सुधा पाण्डे रहे। कार्यक्रम का समापन संचालिका सविता राज ने की प्रस्तुति के साथ की गई और विराम की घोषणा डॉ. सुमन मेहरोत्रा के आभार ज्ञापन के बाद किया गया।