गोरखपुर के सांसद रविकिशन का गुजराती भोजपुरी मिक्स चुनावी सॉन्ग है गुजरात मा मोदी छे । भोजपुरी के सुपरस्टार और गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि क ..
देश-विदेश

गुजरात मा मोदी छे का पोस्टर जारी, कल होगा रिलीज

गोरखपुर के सांसद रविकिशन का गुजराती भोजपुरी मिक्स चुनावी सॉन्ग है गुजरात मा मोदी छे । भोजपुरी के सुपरस्टार और गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने गुजरात चुनाव के लिए पहली बार गुजराती भोजपुरी का मिक्स रैप सॉन्ग गाया है।

 आज गुजरात मा मोदी छे गाने का पोस्टर जारी किया गया है। इसे कल रिलीज करने की तैयारी है। पोस्टर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा दिख रही है। साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तस्वीर है। रवि किशन के प्रशंसकों को उम्मीद है कि यह गाना गुजरात में रह रहे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगा।

इसे भी पढ़े – बिहार में स्टार्टअप के लिए इकोसिस्टम तैयार: विकास आयुक्त

 इस गाने में रवि किशन अपने अंदाज में बताते हैं कि गुजरात मा मोदी छे। पूरा गीत इसी के इर्द-गिर्द है। इसमें मोदी जी की ईमानदारी, भ्रष्टाचार-परिवारवाद के खिलाफ उनकी नीति के साथ गुजरात के विकास, गांधी, सरदार पटेल की विरासत, सोमनाथ द्वारिका का जिक्र है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 गौरतलब है इससे पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में रवि किशन के भोजपुरी रैप सॉन्ग यूपी में सब बा.. ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लांच होने के पहले ही दिन सोशल मीडिया पर इसे मिलियंस में व्यूज़ भी मिले थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.