पावर कॉरिडोर इंडियन अचीवर्स अवार्ड का तीसरा संस्करण 25 जनवरी 2023 को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन केंद्र में आयोजित होने जा रहा है। इस ...
देश-विदेश

पावर कॉरिडोर इंडियन अचीवर्स अवार्ड 25 जनवरी को आयोजित होगा नई दिल्ली में

नई दिल्ली, संवाददाता। पावर कॉरिडोर इंडियन अचीवर्स अवार्ड का तीसरा संस्करण 25 जनवरी 2023 को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन केंद्र में आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में चयन समिति  के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष  न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन उपस्थित रहेंगे।

Read also- Success story: दीदीजी से पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार बन गई डा.नम्रता आनंद

 संस्था के अध्यक्ष इंटरएक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी नंदन झा एवं संरक्षक और जूरी सलाहकार श्याम जाजू उपस्थित रहेंगे। जूरी के अन्य सदस्यों में अनुभवी पत्रकारों के साथ पूर्व आईएएस और आईएफएस अधिकारी भी शामिल रहेंगे।  पावर कॉरिडोर इंडियन अचीवर्स अवार्ड स्वास्थय,  शिक्षा, सांस्कृतिक विकास,  उद्यमिता, सामाजिक सक्रियता और एकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित नागरिकों को प्रदान किये जाते है। यह पुरस्कार पावर कॉरिडोर द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है,  जो  वार्षिक रूप से आयोजित किए जाते  हैं।

इसे भी पढें- सरस्वती पूजा : 2023 में कब है वसंतपंचमी ? क्या है सरस्वती पूजा की विधि

  इस बार के उल्लेखनीय विजेता हैं – राष्ट्रकवि स्वर्गीय रामधारी सिंह दिनकर (पद्मा भूषण), कप्तान योगेंदर सिंह यादव (परम वीर चक्र), कप्तान बन्ना सिंह (परम वीर चक्र) श्याम सुन्दर पालीवाल (पद्मा श्री, अध्यक्ष किरण निधि संस्था), करिश्मा कपूर (भारतीय सिनेमा) , मनोज तिवारी (सदस्य- लोक सभा), वीरेंदर सेहवाग (पूर्व भारतीय बल्लेबाज), ओम प्रकाश सिंह (पूर्व पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश), पूनम खैरा सिद्धू (भारतीय राजस्व सेवा , मुख्य निर्देशक महाप्रबंदक प्रसाशन और करदाता सेवा)।इसके पहले भी दो बार पावर कॉरिडोर इंडियन अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.