बिग बी अमिताभ बच्चन के जन्मदिवस पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की धमाकेदार प्रस्तुति। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ...
देश-विदेश

बिग बी अमिताभ बच्चन के जन्मदिवस पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की संगीतमय प्रस्तुति

विश्व सिनेमा के सबसे प्रभावशाली नायकों में शुमार हैं अमिताभ बच्चन, सदी के महानायक हैं अमिताभ: राजीव रंजन।
अमिताभ बच्चन सिनेमा के इतिहास में सर्वाधिक सफल और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं: रागिनी रंजन। अमिताभ बच्चन एक व्यक्ति के रूप में भी बेमिशाल शख्सियत हैंः प्रेम कुमार। कला प्रदर्शन के लिए जीकेसी ने जूम को मंच और फेसबुक को माध्यम बना कर आम लोगों का किया मनोरंजन।

नयी दिल्ली/ मुंबई/पटना, संवाददाता। बिग बी अमिताभ बच्चन के जन्मदिवस पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की धमाकेदार प्रस्तुति। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन 11 अक्टूबर के अवसर पर वर्चुअल संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया। कलाकारो ने इस कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मौके पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भारतीय सिनेमा जगत के सबसे प्रभावशाली नायकों में अमिताभ बच्चन का नाम शुमार किया जाता है। अमिताभ बच्चन केवल एक अभिनेता नहीं है, वह एक करिश्मा हैं। अमिताभ बच्चन की इमेज लार्जर दैन लाइफ है। अमिताभ बच्चन ने अपनी दमदार आवाज और शानदार अभिनय से हर किरदार को जीवंत बनाया है।

ग्लोबल अध्यक्ष ने कहा कि पांच दशक से अधिक के फिल्मी करियर में अमिताभ ने सैकड़ों सुपरहिट फिल्मों दी हैं और अनगिनत चरित्रों का निर्वहन किया है। भारतीय सिनेमा जगत के सर्वाच्च सम्मान दादा साहब फाल्के, पद्श्री, पदभूषण, पद्मविभूषण, राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई सम्मान से इन्हें सम्मानित किया गया है।अस्सी पार की उम्र में भी उनकी दमदार मौजूदगी बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक हर जगह बरकरार है।

Read also-दिवाकर कुमार वर्मा : फेसबुक लाइव से मिली पहचान, जीकेसी ने दिया सम्मान
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि अमिताभ बच्चन सिनेमा इतिहास में सबसे महान और सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। इनके शानदार अभिनय का हर कोई मुरीद है। अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है।उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्‍चन न केवल हिंदुस्तान, बल्कि दुनिया के कई देशों में दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि एंग्री यंग मैन’ से लेकर ‘शहंशाह ऑफ बॉलीवुड’, बिग बच्चन और बिग बी अमिताभ बच्चन के नाम से सुशोभित अमिताभ बच्चन ने अपने अभिनय के जादू से पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता, टीवी प्रस्तोता के रूप में भी अपनी पहचान बनायी है वो व्यक्ति के रूप में भी बेमिशाल हैं।

Read also –मेरा दिन और रात संगीत के साथ ही गुजरता हैः Singer Alok Kumar Sinha

इस वर्चुअल संगीतमय कार्यक्रम को जीकेसी कला- संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष पवन सक्सेना और राष्ट्रीय महासचिव शिवानी गौर ने होस्ट किया। इस अवसर बिहार,मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ, नयी दिल्ली और ईटली से नामचीन कलाकारों ने जूम के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में प्रिया मल्लिक, डा. मृणालिनी अखौरी,शालिनी श्रीवास्तव, जुबिन सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव, आनंद सिन्हा, सावेरी वर्मा, कुमार संभव, नवीन श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, डा. आनंदिता सिन्हा, आशीष सक्सेना, शांतनु गौर, नितीन वर्मा, विजेता सिन्हा, राकेश अम्बष्ठ, हिमांशु शेखर और इशान निगम शामिल थे।

Read also-endometriosis : जानें एंडोमेट्रियोसिस क्या है, कैसे प्रभावित करता है यह महिलाओं को

कार्यक्रम के संचालन में डिजिटल-कम्युनिकेशन सेल के ग्लोबल महासचिव सौरभ श्रीवास्तव और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। धन्यवाद ज्ञापन कला-संस्कृति प्रकोष्ट के राष्ट्रीय सह प्रभारी दीप श्रेष्ठ ने किया।

Read also-लोकनायक जयप्रकाश नारायण को जीकेसी ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष आनंद सिन्हा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शुभ्रांशु श्रीवास्तव, दुबई के अध्यक्ष मितेश कर्ण, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक अविरल,सौमिका श्रीवास्तव, अनिल कुमार दास,डा. रंजन कुमार, सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी डा. नम्रता आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ,बिहार के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, कर्नाटक के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नितेश रजन समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुये। खास बात है कि इस कार्यक्रम को फेसबुक लाइव के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश भी की गई थी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “बिग बी अमिताभ बच्चन के जन्मदिवस पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की संगीतमय प्रस्तुति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *