कनार्टक की राजधानी बैंगलूरू के सरजापुरा क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर आज रैली निकाली गयी। भारत की आईटी सिटी बैगलुरु में बि...
देश-विदेश

बैंगलुरू के सरजापुरा क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर निकाली गयी रैली

बैंगलुरू, संवाददाता। कनार्टक की राजधानी बैंगलूरू के सरजापुरा क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर आज रैली निकाली गयी। भारत की आईटी सिटी बैगलुरु में बिजली संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में बिजली संकट से त्रस्त जनता सवाल खड़े कर रही है। बिजली बाधित होने से मेट्रो सिटी के अनगिनत कार्य लगातार बाधित होते रहे हैं और जनता को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  बिजली कटौती से त्रस्त सरजापुरा क्षेत्र की जनता ने सरपूरा नागरिक मंच के उपाअध्यक्ष भरत गौड़ा और लायन्स क्लब सरजापुरा टाउन की अध्यक्ष, “कदम”  कर्नाटका की प्रदेश अध्यक्ष पूजा चंद्रा के नेतृत्व में बेसकॉम के खिलाफ रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। रैली में व्यापारी, किसान, अस्पताल कर्मी, पुलिस कर्मी और अन्य कार्य क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल थे।

Read also- लघुकथा में सतीशराज पुष्करणा का योगदान अद्वितीय : डॉ शंकर प्रसाद

  इस अवसर पर सरजापुरा पंचायत सदस्य चिन्नास्वामी, गायत्री, श्रीनिवास, लायंस क्लब सरजापुरा टाउन के सदस्य भाई प्रदीप खुमन, वर्षा खुमन, रूपेश चंद्र, सविता शेखर, कृष्ण चंद्र, श्रेया चंद्रा, जय, ज्योति, डॉ. चेतन सरजापुरा सिटीजन फोरम के सदस्य, केशवन, उमेश, राजीव रॉय, मनीष, एसएम राय और भी अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

   पूजा चंद्रा ने बताया जनता की परेशानी कों जल्द से जल्द दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाने की नितांत आवश्यकता है। बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बिजली के उत्पादन के लिए बिजली  उत्पादन के नवीनीकरण स्रोतों को बढ़ाया जाना चाहिए।  भरत गौड़ा ने कहा कि बिजली आपूर्ति 24 घंटे होनी चाहिए क्योंकि यह हमारा मौलिक अधिकार है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.