राजस्थान जीकेसी की वर्चुअल बैठक संपन्न। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राजस्थान प्रदेश की आज वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का संचालन जीकेस...
देश-विदेश

राजस्थान जीकेसी की समीक्षा बैठक संपन्न, कुटिर उद्योग से जुड़ने का आह्वान

जयपुर/राजस्थान, संवाददाता। राजस्थान जीकेसी की वर्चुअल बैठक संपन्न। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राजस्थान प्रदेश की आज वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का संचालन जीकेसी राजस्थान प्रदेश के प्रभारी नवीन कुमार ने किया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के उद्देश्यों और कार्यकलापों की विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने इस संगठन की अभी तक की उपलब्धियों पर भी चर्चा की और वर्ल्ड कायस्थ कॉन्फ्रेंस 19 दिसंबर 2021 की सफलता का भी जिक्र करते हुए राजस्थान के सभी सदस्यों को धन्यवाद भी दिया कि उन्होंने बड़ी तादाद में इस प्रदेश में सदस्यों को जोड़ा।

जीकेसी राजस्थान प्रदेश के प्रभारी एवं चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नवीन कुमार ने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस कायस्थों के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक,सांस्कृतिक उत्थान हेतु कैसे कृतसंकल्पित है,इसकी चर्चा की। बैठक में उपस्थित ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदित्य नाग ने ग्लोबल अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि अगली बैठक में कई गुणा ज्यादा लोग उपस्थित होंगे और सभी कायस्थ बंधुओं को इस पुनीत मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया।

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सपना वर्मा ने राजस्थान में महिलाओं के योगदान का जिक्र किया।ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय संगठन सचिव शुभ्रांशु श्रीवास्तव, दीपेश भटनागर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक और ने भी अपने विचार व्यक्त किए।चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के राजस्थान के प्रदेश सचिव रविन्द्र प्रसाद माथुर ने गुंजन माथुर, के सहयोग से राजस्थान में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का उल्लेख किया।

Read also- हिमाचल प्रदेश के डॉ. मनीष प्रकाश बने जीकेसी मेडिकल सेल के अध्यक्ष

इस बैठक में उदयपुर जिला अध्यक्ष गौरीशंकर भटनागर ने कायस्थ बच्चों के सामूहिक विवाह के आयोजन का प्रस्ताव रखा तथा झीलों की नगरी उदयपुर में सभी को बैठक आयोजित करने का आह्वान किया। बैठक का समापन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने राजस्थान प्रदेश के सभी सदस्यों से कायस्थों के उत्थान के लिए आगे आने और जीकेसी कुटीर उद्योग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस बैठक में दीपक श्रीवास्तव, आशुतोष माथुर, नरेन्द्र कुमार माथुर, विजेता सिन्हा, हिमांशु माथुर, प्रबेन्द्र, भुवनेश श्रीवास्तव, पूजा माथुर, कार्तिके माथुर, अंजलि, तुषार श्रीवास्तव, मितुशी माथुर मुख्य रुप से सम्मिलित हुए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.