अब चित्रांश परिवार का होगा सशक्तिकरण।विश्वभर के चित्रांश परिवार के सशक्तिकरण के लिए रोडमैप पर बहुत तेजी से काम हो रहा है। बहुत संभव है कि ...
देश-विदेश

चित्रांश परिवार के सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार हो रहा हैःडा. नम्रता आनंद


अब चित्रांश परिवार का होगा सशक्तिकरण। पटना, मुकेश महान। विश्वभर के चित्रांश परिवार के सशक्तिकरण के लिए रोडमैप पर बहुत तेजी से काम हो रहा है। बहुत संभव है कि 19 दिसम्बर को आयोजित कायस्थ महासम्मेलन तक यह तैयार हो जाएगा और वहां इस पर चर्चा भी होगी। ये बातें ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कही। उन्होंने कहा अभी नहीं तो कभी नहीं के तर्ज पर मैराथन गति से काम हो रहा है। कायस्थ अब अपना वाजिब हक जानने और चाहने लगे हैं और उसे लेने के लिए कृत संकल्पित हैं।
दरअसल ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेस के बैनर तले देश भर के चित्रांश परिवार को झकझोरा जा रहा है। उन्हें उनका हक बताया जा रहा है। चित्रांशों का स्वर्णिम इतिहास याद कराया जा रहा है। …और यह सब अपनी अगुवाई में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद खुद कर रहे हैं। उन्होंने देश भर में 250 जिले में शंखनाद यात्रा का संकल्प लिया है। खास बात ये है कि बिहार लगभग सभी जिलों में शंखनाद यात्रा पूरी भी हो चुकी है। फिलवक्त वो दक्षिण भारत में ये यात्राएं पूरी कर रहे हैं। kamal kishor

इस बावत जीकेसी संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर कहते हैं कि राजनैतिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कायस्थ समाज की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब गोलबंदी शुरू हो गई है। आगामी 19 दिसंबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन के माध्यम से देश विदेश में फैले कायस्थ परिवारों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। कमल किशोर कहते हैं कि जगह-जगह जागरूकता अभियान, जन संपर्क अभियान और शंखनाद यात्रा जैसे कार्यक्रमों का प्रभाव अलग अलग रह रहे लोगों पर पड़ रहा है। नतीजा है कि अबतक 3 दर्जन विभिन्न कायस्थ संगठनों का समर्थन ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस को मिल चुका है, उम्मीद है कि आगे भी ऐसा और समर्थन मिलेगा।
सच तो ये है कि राजीव रंजन की अगुवाई में जीकेसी संगठन और राजनीतिक पार्टियों की सीमा से परे काम कर रहा है। हर चित्रांश के दरबाजे पर दस्तक दे रहा है। जीकेसी का साफ फंड़ा है कि न हम किसी के साथ हैं, और हम किसी के खिलाफ हैं, जो हमारे साथ है, हम उसके साथ हैं। इसी नीति के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुनील शास्त्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व सांसद संजय निरुपम, प्रख्यात राजनीतिज्ञ चक्रपाणि, पूर्व सांसद पवन वर्मा, विधायक अभय वर्मा, प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा, फिल्म अभिनेता शेखर सुमन, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव सहित समेत देश के विभिन्न प्रमुख राजनीतिज्ञों, संपादकों, पत्रकारों, फिल्म जगत के कलाकारों, लोक गायकों, खिलाड़ियों, विभिन्न बड़े औद्योगिक तथा व्यावसायिक संस्थानों के प्रमुखों, अधिकारियों आदि को 19 दिसम्बर को दिल्ली के तालकटोरा में आयोजित होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन में आने का न्योता दिया गया है। जानकारी के मपताबिक इन लोगों ने अपनी सहमति भी दे दी है।
जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार बताते हैं कि कायस्थ महासम्मेलन की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कायस्थ इस आयोजन को समाज हित में आज की सबसे बड़ी जरूरत बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के लिए वर्तमान समय निर्णायक है और ऐसी स्थिति में हम सभी को एकजुट होकर अपनी मजबूती का एहसास सभी राजनीतिक दलों-संगठनों को कराना है ताकि किसी भी रूप में हमारे हक और अधिकार को नजर-अंदाज नहीं किया जा सके।

Read also- कायस्थों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिवद्ध है जीकेसीःराजीव रंजन प्रसाद
खास बात ये है कि जीकेसी चित्रांश समाज के उत्थान के लिए हर फ्रंट पर एक साथ काम कर रहा है। अध्यन-अध्यापन से लेकर रोजी रोजगार की बात हो या किसी क्षत्र में प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराने की जरुरत। लगातार जीकेसी यह सब करके अपने समाजका भरोसा जीतने में कामयाब हो रहा है।
इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक बताते हैं कि यदि अभी कायस्थ समाज नहीं चेता तो सबसे प्रबुद्ध तथा शिक्षा संपन्न इस जाति को विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि विश्व कायस्थ महासम्मेलन में भाग लेने के लिए देश के कोने-कोने से अब तक हजारों लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के वास्ते रेल, हवाई मार्ग एवं अन्य माध्यमों से अपना टिकट सुरक्षित करा लिया है। महासम्मेलन में में कायस्थ जाति के 500 से अधिक ख्यातिलब्ध कलाकारों का भी जुटान होने जा रहा है, जो 18 और 19 दिसंबर को अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज की एकता पर भी अपना संदेश देंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.