से अंतर्राष्ट्रीय सामायिक परिवेश पंजाब अध्याय द्वारा  मासिक ई-पत्रिका का 38 वाँ अंक जुलाई 2022  का विमोचन समारोह तथा काव्य संध्या का सफल
देश-विदेश

सामयिक परिवेश पंजाब अध्याय ई-पत्रिका का विमोचन सह काव्य संध्या का आयोजन

 पटना,संवाददाता। आभासी माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सामयिक परिवेश पंजाब अध्याय द्वारा  मासिक ई-पत्रिका का 38 वाँ अंक जुलाई 2022  का विमोचन समारोह तथा काव्य संध्या का सफल आयोजन किया गया।  समारोह के प्रथम चरण में पटल की अध्यक्षा  ममता मेहरोत्रा ने सभी उपस्थित काव्य प्रेमी और रचनाकारों का हार्दिक स्वागत किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल ने सामयिक परिवेश पत्रिका के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. शैलेन्द्र सरगम ने पटल की उपलब्धियों की संक्षिप्त रुपरेखा प्रस्तुत की।  फूलचंद्र विश्वकर्मा ने ई-पत्रिका की समीक्षा की। ई-पत्रिका में प्रकाशित रचनाओं की समीक्षा करते हुए उसे बहु आयामी तथा समाजोपयोगी बताया। त्रिलोचन लोची ने सामयिक परिवेश पत्रिका पटल की सराहना करते हुए पंजाबी गीत एवं गजल प्रस्तुत किए। इस भाग का संचालन डॉ. मुनीषा शर्मा ने किया।

Rrad also- जनसंंख्या नियंत्रण कानून को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने दिया ज्ञापन

  समारोह के दूसरे चरण में काव्य संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें वरिष्ठ राष्ट्रीय कवि अशोक गोयल, डॉ. मनप्रीत कौर, छाया शर्मा, जसबिन्दर कौर, अलका शर्मा, मोनिका कटारिया, ज्योति बजाज़, अनु पुरी, रवीन्द्र कुमार शर्मा, गुरबचन पटेल, फूलचन्द्र विश्वकर्मा,  शैलेन्द्र सरगम, पूनम सपरा आदि कवि कवयित्रियों ने अपनी अपनी कविताओं का पाठ किया।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

  सामयिक परिवेश पंजाब अध्याय के इस समारोह के मुख्य अतिथि त्रिलोचन लोची, विशिष्ट अतिथियों डॉ. मनप्रीत कौर तथा राष्ट्रीय कवि एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अशोक गोयल ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा की। समारोह के इस भाग का संचालन पूनम सपरा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह के समापन की घोषणा की गई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.