सामयिक परिवेश ओडिशा इकाई ने एक भव्य काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सामयिक परिवेश ओडिशा अध्याय की  ई पत्रिका का विमोचन...
देश-विदेश

सामयिक परिवेश ओडिशा इकाई ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन

पटना, संवाददाता। सामयिक परिवेश ओडिशा इकाई ने एक भव्य काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सामयिक परिवेश ओडिशा अध्याय की  ई पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

 कार्यक्रम में ओड़िसा के कई रचनाकारों सहित बिहार से ममता मेहरोत्रा और सविता राज ने भी भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी एक से बढ़ कर एक रचनाओं से पटल को सुसज्जित किया। अपने सुमधुर स्वर से सभी ने पटल को आह्लादित किया। इन सब की  रचनाओं ने पटल को एक नई ऊंचाई प्रदान की।

 सरस्वती वंदना डॉ.मीना कुमारी परिहार ने बड़े ही सरस स्वर में गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा बिहार ने अपने उद्बोधन से पटल को आह्लादित किया। उन्होंने अपने संबोधन में रचनाकारों को प्रोत्साहित भी किया।

  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश अग्रवाल ने प्रभावी अंदाज में सब को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक गोयल ने बहुत ही शानदार उद्बोधन दिया और साथ में अपनी रचना भी सुनाई। मुजफ्फरपुर, बिहार की सविता राज ने अपने खास अंदाज में संचालन कर कार्यक्रम की गरीमा बढ़ाई। उनके खास अंदाज का ही प्रभाव रहा कि कार्यक्रम के विराम होने तक तक पटल से सभी जुड़े रहे।

इसे भी पढ़ें- संगीतमय कार्यक्रम : 19 मार्च को मुंबई में होगा “ अल्फाज और आवाज ” का जलवा

सामयिक परिवेश ओडिशा इकाई के इस कार्यक्रम में काव्यपाठ करने वाले रचनाकारों में सुधा पाण्डेय बिहार, रामनिवास तिवारी, आशुकवि निवाड़ी मध्य प्रदेश, किशन लाल कहार, बून्दी राजस्थान, ईश्वर चंद्र जायसवाल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश, ,डॉ.सुमन मेहरोत्रा, मुजफ्फरपुर, बिहार, अनंत राम चौबे अनंत,  डॉ राम शरण सेठ छटहां, मिर्जापुर उत्तर प्रदेश, रामबाबू शर्मा राजस्थानी दौसा(राज.), शिशिर देसाई सनावद,रामकुमार पटेल, सोनादुला छत्तीसगढ़, मीना कुमारी परिहार, डॉ.पूनम सिन्हा श्रेयसी, बृज किशोरी त्रिपाठी, वी अरुणा कोलकाता, अन्नपूर्णा मालवीया सुभाषिनी, उत्तर प्रदेश, अमरनाथ सोनी अमर, प्रमुख थे।

इसे भी पढ़ें- न्याय और शांति सेवा के लिए राजगोपाल पीवी को मिलेगा निवानो शांति पुरस्कार

  कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रही सविता राज मुजफ्फरपुर बिहार ने अपनी रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विराम ईश्वर चंद्र जायसवाल के आभार ज्ञापन से हुआ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.