आयुषकॉन- 2023 “ श्रीअन्न सम्मेलन ” का आयोजन 24-25 अगस्त, 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जायेगा। आयुष्यमान और आरोग्य भारती के संयु...
देश-विदेश

नई दिल्ली में 24-25 अगस्त को आयोजित होगा “ श्रीअन्न सम्मेलन ”

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा।आयुषकॉन- 2023 “ श्रीअन्न सम्मेलन ” का आयोजन 24-25 अगस्त, 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जायेगा। आयुष्यमान और आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय आयोग-भारतीय चिकित्सा प्रणाली, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इस वर्ष सम्मेलन का विषय “स्वास्थ्य के लिए श्री अन्न भोजन रहेगा। इस सम्मेलन का मकसद मिलेट्स के स्वास्थ्य लाभों और जलवायु परिवर्तन के अनुकूल होने के गुणों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
विश्व हिन्दी परिषद के महासचिव डॉ विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस श्रीअन्न सम्मेलन में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन आयुष के साथ ही भारत के किसानों को मिलेट्स के उत्पादन और खपत को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि मिलेट्स एक पौष्टिक और स्वस्थ अनाज है।
15 मार्च, 2023 को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के बाद की गई है, जिसे 72 देशों ने समर्थन दिया था।

इसे भी पढ़ें- स्वच्छ वातावरण के लिए खिलखिलाहट ने अहमदाबाद में किया वृक्षारोपण

गौरतलब है कि दुनिया का सबसे बड़ा मिलेट्स उत्पादक देश भारत है। मिलेट्स का उपयोग कई प्रकार के व्यंजनों में किया जाता है। मिलेट्स ग्लूटेन-फ्री होता हैं और इसलिए वे ग्लूटेन एलर्जी वाले लोगों के लिए उपयुक्त होता हैं। मिलेट्स मधुमेह रोगियों के लिए भी उपयुक्त होते हैं। कैंसर के जोखिम को भी कम करने में यह मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- नारायण रेकी सत्संग परिवार ने बच्चों के लिए कई स्कूलों को दिये सीलिंग फैन
उक्त कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल वंडारु दत्तात्रेय, भारत सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण के साथ ही आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक वार्ष्णेय ,राष्ट्रीय आयोग-भारतीय चिकित्सा प्रणाली, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अध्यक्ष जयंत देव पुजारी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें-हास्य व्यंग्य नाटक त हम कुंआरे रहें ? का मंचन
सम्मलेन में शामिल होने के लिए ऐम्स (AIIMS) एवं ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों और देश भर के वक्ताओं एवं प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *