Statue of Unity
देश-विदेश

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने स्टैचू ऑफ यूनिटी का किया भ्रमण

स्टैचू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) में आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान की याद दिलाती है: अश्विनी चौबे

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केवड़िया गुजरात स्थित स्टैचू ऑफ यूनिटी रविवार को देखने पहुंचे। वहां उनके पहुंचने पर गाइड ने संस्कृत में उनका स्वागत किया। यहां 7 भाषाओं में गाइड लोगों को इस स्टैचू ऑफ यूनिटी के बारे में बताते हैं।

श्री चौबे केवड़िया में चिड़ियाघर निदेशकों एवं पशु चिकित्सकों के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर यहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रविवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रतीक राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्‍टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके श्रीचरणों में शीश नवाया। इस प्रतिमा में प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखती है।

स्टैचू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) में आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल की दूरदर्शिता, साहस, क्षमताओं और योगदान की याद दिलाती है। यह ऐतिहासिक प्रतिमा भारत को एकजुट करने और देश की एकता व एकीकरण बनाए रखने के सरदार पटेल के संघर्ष की याद दिलाती रहेगी। युवा पीढ़ियों के लिए यह हमेशा प्रेरणा का केंद्र बना रहेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.