Miss Asia Global
देश-विदेश

मलेशिया में Miss Asia Global में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी तान्या सिन्हा

रांची,संवाददाता। झारखंड की बेटी और मिस मणप्पुरम क्वीन ऑफ इंडिया 2019 तान्या सिन्हा मलेशिया में होने वाले Miss Asia Global में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है।

झारखंड के रांची शहर की रहने वाली तान्या सिन्हा के पिता संजय कुमार सिन्हा पटना के एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल हैं,जबकि उनकी मां नीलकमल सिन्हा भी प्रिसिंपल हैं। तान्या ने अपनी प्रारभिंक शिक्षा डीएवी स्कूल रांची से हासिल की। तान्या ने जेवीएम श्यामली, रांची से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की है। इस बीच तान्या ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया और मिस बोकारो के खिताब से नवाजी गयी। तान्या ने झारखंड की ओर से मिस फेमिना प्रतियोगिता में प्रतिनिधत्व किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

Read Also: Ganga Diyara के लोगों का कांप रहा जियरा,दीयर में फैलने लगा पानी

वर्ष 2019 में तान्या ने मिस मणप्पुरम क्वीन ऑफ इंडिया में हिस्सा लिया और विजेता का ताज अपने नाम कर लिया।तान्या सिन्हा अब मलेशिया में होने वाले Miss Asia Global में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है।

Get latest updates on Corona

लीजा हेडन को आदर्श मानने वाली तान्या सिन्हा ने बताया कि Miss Asia Global का आयोजन जून में किया जाना था,लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुये यह शो नहीं हो सका है। इस शो में विश्वभर से 59 प्रतिभागी शिरकत कर रही हैं और उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है,जिसे लेकर वह बेहद रोमांचित महसूस कर रही है। तान्या ने कत्थक में स्नातक किया है और अजीज प्रेमजी यूनिवर्सिटी बैंगलूरू से डेबलपमेंटल स्टडीज में पीजी कर रही है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.