कायस्थ समाज की विभूतियों ने विश्व का नेतृत्व किया। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) दक्षिण भारत के प्रभारी आनंद कुमार सिन्हा और जीकेसी...
देश-विदेश

कायस्थ समाज की विभूतियों ने विश्वभर में नेतृत्व किया : राजीव रंजन

कायस्थ समाज की विभूतियों ने विश्व का नेतृत्व किया। बैंगलूरू,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) दक्षिण भारत के प्रभारी आनंद कुमार सिन्हा और जीकेसी कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष डा. कुमार मानवेन्द्र की अध्यक्षता में कर्नाटक कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में दिल्ली के प्रस्तावित कार्यक्रम उम्मीदों का कारवां की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक चर्चा की गयी।

   इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि विश्व और देश पर कायस्थों द्वारा नेतृत्व करने का इतिहास किसी से छुपा नहीं है। इतना ही नहीं विश्व गुरू स्वामी विवेकानंद, स्वतंत्रता आन्दोलन के नायक सुभाष चन्द्र बोस या फिर देश में संपूर्ण क्रान्ति के अगुआ जयप्रकाश नारायण, राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री सहित अन्य विभूतियों ने विश्व एवं देश का न सिर्फ नेतृत्व किया बल्कि अध्याय बदलने का काम किया है। ऐसे में एक बार फिर संसदीय व्यवस्था में कायस्थों का शिखर पर आना बेहद आवश्यक हो गया है। उन्होंने 19 दिसंबर को महासम्मेलन में सभी से जोरदार भागीदारी की अपील की। 

    बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शिरकत करने आये पूर्व एडीजीपी, टेक्नॉलोजी एंड साइबर सेक्यूरिटी गुरू-टॉप मोटिवेशनल स्पीकर संजय सहाय ने कहा कि कायस्थ समाज के उत्थान के लिये उनसे जो भी मदद हो सकेगी वह उसके लिये तैयार हैं। आनंद कुमार सिन्हा ने कहा, कायस्‍थ समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। मौजूदा राजनीतिक और समाजिक परिदृश्‍य में कायस्थ समाज की उपेक्षा की जा रही है। कायस्थ राजाओं, साम्राज्योँ और उनके साहसिक शासनकाल का अविष्मरणीय योगदान रहा है, जिसे कायस्‍थ समाज एक बार फिर दोहराएगा। हम सभी को फिर से एकजुट होने की जरूरत है।

   डा.कुमार मानवेन्द्र ने कहा, कायस्थ समाज की विभूतियों ने ने देश के सामाजिक, राजनैतिक उत्थान के साथ, आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका अदा की है, लेकिन आज कायस्थ समाज हाशिये पर चल गया है जिसे संगठित करते हुए मजबूत करने की जरूरत है।

Read Also- कायस्थों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिवद्ध है जीकेसीःराजीव रंजन प्रसाद

    जीकेसी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती पूजा चंद्रा ने कहा, आज के दौर में कायस्थ जाति संगठित नही होने से अपने हक को सही तरीके से हासिल नही कर पा रही है। इसके लिए हम सब को साथ आना चाहिए। कार्यक्रम की शुरूआत चित्रगुप्त बंदना और गणेश वंदना से की गयी। मौके पर विमल पवार ने अपने गाये गीतों से लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मधुर स्मृता ने किया।

इस अवसर पर कोरोना वारियर्स को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रूपेश चंद्रा, स्वराज सिन्हा, निशु कमल, सुनील सिन्हा, सुभाषिणी स्वरूप, उत्कर्ष आनंद, पूजा आनंद, प्रशांत कुमार, मधुर स्मृता, सचिन सिन्हा, आशुतोष, समेत कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.