आगामी फरवरी में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस विराट कायस्थ समागम के बहाने पटना में कायस्थ एकता की शक्ति का प्रदर्शन करने जा रहा है। इसको लेकर त...
देश-विदेश

विराट कायस्थ समागम में कायस्थ एकता की शक्ति दिखेगीः राजीव रंजन

जिन लोगों को यह भ्रम है कि कायस्थ कभी एक नहीं हो सकते, उनका भ्रम भी इसबार टूटेगा: राजीव रंजन । कायस्थों में में एकजुटता की भावना बढ़ी हैः रागिनी रंजन। कायस्थ एकता और एकजुटता की मिशाल कायम करेंगेः दीपक अभिषेक। समागम सभी राजनीतिक पार्टियों को झकझोड़ने और उनकी कुंभकर्णी निद्रा को तोड़ने वाला होगाः मुकेश कुमार सिन्हा।

पटना, संवाददाता। आगामी फरवरी में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस विराट कायस्थ समागम के बहाने पटना में कायस्थ एकता की शक्ति का प्रदर्शन करने जा रहा है। इसको लेकर ताबड़तोड़ बैठकें की जा रही है। कायस्थ समागम की तारीख को लेकर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद कहते हैं कि जल्द ही हम तारीख और स्थान की घोषणा करेंगे। अभी मुहल्ला स्तर से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रायशुमारी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस विराट समागम में कायस्थ एकता की शक्ति लोगों को दिखेगी। जिन लोगों को यह भ्रम है कि कायस्थ कभी एक नहीं हो सकते, उनका भ्रम भी इसबार टूटेगा।

दरअसल इस विराट समागम को लेकर जीकेसी जोर शोर से तैयारी कर रही है। बिहार प्रदेश इकाई की बैठकें लगातार की जा रही हैं। प्रदेश इकाई राष्ट्रीय इकाई से समन्वय बना कर देशभर के दिग्गज कायस्थों को जुटाने में जुटी है। एक हजार कायस्थ नेता बनाने को संकल्पित जीकेसी इसके पहले भी अपने एक साल से भी कम की यात्रा में दिल्ली के तालकटोरा स्टैडियम को देश और विदेश के कायस्थों से भर चुकी है। जीकेसी अपने उस सफलता से उत्साहित है और इस बार पाटलिपुत्र की धरती पर नया रिकार्ड बनाने की कोशिश में जुटी है।

इस बावत प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन कहती हैं कि अब स्थिति में बदलाव आ रहा है। लोगों में एकजुटता की भावना बढ़ी है। अपने विखराव के परिणाम को देश- विदेश में लोग महसूस कर रहे हैं। बस उनको मौका और मंच चाहिए । ऐसे में जीकसी एक मात्र ग्लोबल मंच के रूप एक सशक्त विकल्प उनको मिल रहा है। रागिनी रंजन कहती हैं कि अभी तो कायस्थ समागम पर हमने रायशुमारी शुरु ही की है। इस दौरान हमें जिस तरह से समर्थन और सहयोग मिलना शुरु हुआ, उससे हम सब उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि हम इस बार पटना में कायस्थ एकता और एकजुटता की मिशाल कायम करेंगे।

इस कायस्थ समागम की तैयारी बहुत ही व्यवस्थित तरीक से की जा रही है। लगातार ऑफलाइन और ऑनलाइन बैठकें कर समागम के मुद्दे से जुड़े एक- एक मसले पर विस्तार से चर्चा कर रही है। साथ ही सदस्यता अभियान को तेज किया गया है। प्रत्येक सदस्य और अधिकारी कम से कम ग्यारह नये सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिए संकल्पित हैं। इस सदस्यता अभियान के तहत एक लाख नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही देश भर में हर शहर में कायस्थ चौपाल का आयोजन कर समाज के लोगों को आपस में जुड़ने और समागम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।


प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक कहते हैं- हम इमानदारी से कोशिश कर रहे हैं। हम कायस्थ एकता और एकजुटता का एक उदाहरण पेश करना चाहते हैं। पटना इस कार्यक्रम के लिए होस्ट टाउन है इसलिए यहां कुछ ज्यादा मिहनत करने की जरूरत है और हम कर भी रहे हैं। पटना और मुजफ्फरपुर में कायस्थ चौपाल का कार्यक्रम शुरु हो चुका है। कई मुहल्लों में हमने जाकर कायस्थों का चौपाल लगाया है। उम्मीद से बेहतर रिसपॉंस मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें- राजीव गौड़ को जीकेसी जोधपुर ने किया सम्मानित
जीकेसी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कुमार सिन्हा कहते हैं यह कायस्थ समागम संख्याबल के हिसाब से विराट होगा, आयोजन का स्तर भव्य होगा, इसमें शामिल होने वाले लोगों का आपसी दायरा बढ़ेगा, उन्हें कई तरह का सामाजिक लाभ मिलेगा और सबसे बड़ी बात यह होगी कि यह समागम सभी राजनीतिक पार्टियों को झकझोड़ने और उनकी कुंभकर्णी निद्रा को तोड़ने वाला होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

3 Replies to “विराट कायस्थ समागम में कायस्थ एकता की शक्ति दिखेगीः राजीव रंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *