आज देश को मिलेगा नया संसद भवन Parliament Building. जी हां, तमाम विवादों और विरोधों के बावजूद आज देश को नई पार्लियामेंट मिल जाएगी। यह नया स...
देश-विदेश

आज देश को मिलेगा नया संसद भवन, जारी होगा 75 रुपये का स्मारक सिक्का

Parliament Building Inauguration: नई दिल्ली, संवाददाता। आज भारत देश को मिलेगा नया संसद भवन Parliament Building. जी हां, तमाम विवादों और विरोधों के बावजूद आज देश को नई पार्लियामेंट मिल जाएगी। यह नया संसद भवन को बनने में लगभग तीन साल का समय लगा। स्वाभाविक रूप से पुराने भवन से लगभग 97 साल बाद बना यह नया भवन कई मामलों में पुराने से बेहतर और अलग होगा। अब से कुछ घंटे बाद होना है इसका उद्घाटन।

New Parliament Inauguration देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज रविवार 28 मई 2023 को तमाम विधि-विधान के बाद देश को नया संसद भवन समर्पित कर देंगे। इसके पहले सुबह 7.30 बजे से उद्घाटन समारोह की शुरुआत हवन और पूजन के साथ होगी। समारोह का समापन प्रधानमेंत्री मोदी के संबोधन के साथ होगा। इस पूजा में प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके बाद सुबह 8.30 से 9.00 बजे के बीच में चांदी से निर्मित एवं सोने की परत वाले ऐतिहासिक सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाना है।

खास बात है कि आजादी के समय भी अगस्त 1947 में सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को यह सेंगौल सौंपा गया था। बाद में इसे गैर महत्वपूर्ण और महज रस्मी राजदंड समझ कर इलाहाबाद संग्रहालय की नेहरू दीर्घा में रख दिया गया था।

अबतक की जानकारी के अनुसार 25राजनीतिक दल इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। जबकि 21 दल इसके विरोध में हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम

प्रथम चरण

सुबह 7.30 से पूजा और हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत। 8.30 से 9.00 बजे के बीच सेंगोल की स्थापना।9-9.30 बजे प्रार्थना सभा

दूसरा चरण

दोपहर 12 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू दूसरा चरण, दो शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदेश को पढ़ा जाना है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के अभिभाषण का प्रावधान भी है। लेकिन उन्होंने इस समारोह का बहिष्कार का निर्णय लिया है। लोकसभा अध्यक्ष का भी संबोधन होना है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा। समापन दोपहर करीब 2-2.30 बजे के बीच होगा।

इस मौके पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का और मोहर भी जारी किया जाएगा। 35 ग्राम वजनी और चार धातु से बने इस सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का शेर है तो इसके दूसरी तरफ नये संसद भवन की तस्वीर होगी। इस .

नई संसद की खासियतें

नए संसद भवन में लोकसभा कक्ष में 888 सदस्य और राज्यसभा कक्ष में 384 सदस्य के बैठने की क्षमता है। संयुक्त सत्र के लिए लोकसभा हॉल में 1,272 सदस्य बैठ सकते हैं। इसके अतिरिक्त एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक लाइब्रेरी, कैफे, डाइनिंग एरिया, कमेटी मीटिंग के कमरे, बड़े पार्किंग एरिया के साथ-साथ वाआईपी लाउंज की भी व्यवस्था की गई है। इसमें सासदों के कार्यालय के लिए भी जगह की व्यवस्था है।

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने मौसम सेवा केंद्र और मोबाइल ऐप मौसम बिहार का शुभारंभ किया

यह चार मंजिला है और इसका आकार त्रिभुजाकार है।इसका निर्मित क्षेत्र 64,500 वर्ग मीटर है। भवन के तीन मुख्य द्वार हैं। ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार इनके नाम रखे गए हैं। वीआईपी, सांसदों और आगंतुकों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार हैं। इस नये संसद भवन में दिव्यांगों के लिए भी सुविधा होगी। मंत्रिपरिषद के इस्तेमाल के लिए करीब 92 कमरे हैं।