भारत की अग्रणी संवाद एजेंसी यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के पत्रकार प्रेम कुमार को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। जीकेसी द्...
देश-विदेश

यूएनआई के पत्रकार प्रेम कुमार को मिला महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान

  पटना, संवाददाता। भारत की अग्रणी संवाद एजेंसी यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के पत्रकार प्रेम कुमार को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। जीकेसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर से विभिन्न क्षेत्रों स्थापित और प्रतिभावान 26 और विभूतियों को सम्मानित किया गया था।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये यूनीवार्ता में उप संपादक के पद पर कार्यरत प्रेम कुमार को यह महत्वपूर्ण सम्मान दिया गया। प्रेम को यह सम्मान सुप्रिसद्ध अभिनेता अंजन श्रीवास्तव, जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने संयुक्त रूप से प्रदान किया ।  महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान पाकर प्रेम कुमार ने  खुशी जाहिर की और इसके लिये जीकेसी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि महादेवी वर्मा नाम से सम्मान पाकर मैं निश्चित रूप से अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।साथ ही बड़ी जिम्मेदारी का ऐहसास भी मुझे हो रहा है।

Read also- जीकेसी ने 27 विभूतियों को महादेवी वर्मा सम्‍मान-2022 से किया सम्‍मानित

गौरतलब है कि प्रेम कुमार करीब दो दशक से यूनीवार्ता के लिये फिल्म, मनोरंजन, कला एंव संस्कृति से जुड़ी खबरें लिखते रहे हैं। प्रेम कुमार को उनके अबतक के करियर के दौरान कई सम्मान मिल चुके हैं। राजधानी पटना में आयोजित रीजनल फिल्म फेस्टिबल, पटना फिल्म फेस्टिबल, बौद्धिसत्व फिल्म फेस्टिबल में भी वे सम्मानित हो चुके हैं।

Get Corona update here

प्रेम कुमार

इसके अलावा प्रेम कुमार को वैशाली रत्न, इंडिया ग्लोरी अवार्ड, इंडिया राइसिंग अवार्ड, सरस्वती सम्मान, कला महोत्सव अवार्ड, पटना साहिब गौरव अवार्ड, भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान, गौरव अवार्ड, पत्रकार संघ सम्मान, विवेकानंद लीडरसिप अवार्ड, लाल बहादुर शास्त्री अवार्ड, कंचन रत्न अवार्ड, नेशनल मीडिया अवार्ड, नेशन प्राइड अवार्ड, स्वर्ण कला श्री सम्मान,पटना साहिब सेवा सम्मान, प्राउड ऑफ बिहार, परिवर्तन मीडिया सम्मान, बाल उड़ान सह राष्ट्रीय सम्मान, फूड बैंक चैंपियन अवार्ड, इनर व्हील पत्रकार सम्मान, बिहार रत्न अवार्ड, बिहार समाज सेवा रत्न सम्मान, निरोग समाज फाउंडेशन सेवा सम्मान, डा राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान, पत्रकार श्री सम्मान, चित्रगुप्त सेवा सम्मान, ग्लोबल राइसिंग स्टार अवार्ड, पाटिलीपुत्रा सेवा सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, मीडिया सम्मान, डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान, द्रोणाचार्य रत्न सम्मान, बिहार केसरी शिक्षा रत्न सम्मान, कोरोना वारियर 2021 सम्मान, कर्मवीर सम्मान समेत कई सम्मान से सम्मानित किया गया है। प्रेम कुमार की रूचि र्पार्श्वगायन और अभिनय में भी है। प्रेम कुमार ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.