केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीडब्ल्यूसी के एमडी के स्वास्थ्य संबंधी ली जानकारी।केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा...
Breaking News देश-विदेश

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने गुरुग्राम पहुँच सीडब्ल्यूसी के एमडी के स्वास्थ्य संबंधी ली जानकारी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीडब्ल्यूसी के एमडी के स्वास्थ्य संबंधी ली जानकारी। पटना,संवादाता। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे गुरुग्राम मैक्स अस्पताल में इमारत हादसे में घायल सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी एके श्रीवास्तव को देखने पहुँचे। उनका हालचाल जाना। डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी विस्तार से ली।  साथ ही जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।

Read also- जो दूसरे की पीड़ा को जानने वाला ही सच्चा संत-मंहत : ब्रजेश मुनि महाराज

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे को डॉक्टरों ने बताया कि अब वे खतरे से बाहर हैं। फिलहाल निगरानी के लिए पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। हादसे में एमडी श्रीवास्तव की पत्नी का दुःखद निधन हो गया है। 

Get Corona update here

 केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल से बातचीत कर बचाव दल व प्रशासन की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है। घटना के बाद हरियाणा सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।  श्रीवास्तव मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। देर रात खबर मिलने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे के सहयोगी लगातार हरियाणा राज्य व गुरुग्राम प्रशासन के संपर्क में थे। सीडब्ल्यूसी उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार से संबद्ध है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.