दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर का महिला जागरूकता सह कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। बताते चलें कि राष्ट्रीय जन सहयोग एवं
देश-विदेश

दिल्ली में महिला जागरूकता सह कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन

नयी दिल्ली,संवाददाता। दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर का महिला जागरूकता सह कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। बताते चलें कि राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थानबाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित है।
इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए देश के कई राज्यों से समाजसेवी निपसीड दिल्ली पहुंचे और भाग लिया। 26से 28 जुलाई तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में राष्ट्रीय-राजकीय सम्मान से सम्मानित राजधानी पटना की समाज सेविका, डॉ नम्रता आनंद, समस्तीपुर से संजय कुमार बबलू, उत्तर प्रदेश की समाज सेविका कविता मुखारिया, बेगूसराय से ब्रजेश कुमार, प्रभाकर कुमार राय, एकता युवा मंडल सैदपुर, समस्तीपुर के संस्थापक मोहम्मद एजाज, रीना शर्मा, निर्मला पाठक जैसी कई हस्तियां भाग ले रही हैं। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महिलाओं के विकास में सामाजिक संगठनों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई और भाग ले रहे समाजसेवियों को उनकी बारिकियों से रूबरू कराया गया।

दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर का महिला जागरूकता सह कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। बताते चलें कि राष्ट्रीय जन सहयोग एवं
Dr.Namrata anand in skill development workshop in Delhi

Read also- Hindi poetry: साहित्य की रसधारा बहती रही काव्य गोष्ठी में
प्रशिक्षण प्रभारी प्रेमा पांडे सह निदेशक निपसीड ने बताया यह प्रशिक्षण सफल रहा। इससे देश की महिलाओ के रहन सहन में सुधार होगा। प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Read also- ममता मेहरोत्रा सिद्धहस्त साहित्यकार हैंः राजकुमार नाहर
महिला जागरूकता सह कौशल विकास कार्यशाला के अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि भारतीय समाज में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक मोर्चों पर बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की नीतियां सहयोगी बनें, महिलाओं को नवाचार के लिए उचित आर्थिक सहायता मिल सके, तो उनका क्षेत्र विस्तृत हो सकता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *